1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में सुधार से मिलेगा सहारा

देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में सुधार से मिलेगा सहारा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 15, 2017 05:16 pm IST,  Updated : May 15, 2017 05:16 pm IST

फिक्की के सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017-18 में लगभग 7.4 फीसदी रहेगी।

देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में सुधार से मिलेगा सहारा- India TV Hindi
देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में सुधार से मिलेगा सहारा

फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण में कहा गया है, “वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी रहेगी, साथ ही उद्योग और सेवा क्षेत्र में सुधार से भी जीडीपी को समर्थन मिलेगा। इस दौरान उद्योग और सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमश: 6.9 फीसदी और 8.4 फीसदी रहेगी।” यह सर्वेक्षण उद्योग से जुड़े अर्थशास्त्रियों के बीच किया गया, जो उद्योग, बैंकिंग और वित्त सेवाओं के क्षेत्र से जु़ड़े थे। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद की नोटो की किल्लत अब समाप्त हो चुकी है, उपभोग में भी तेजी लौटने लगी है और इसमें आगे और तेजी बरकार रहने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा