1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शहरों की नई पहचान बनेंगे रेलवे स्टेशन, 400 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

शहरों की नई पहचान बनेंगे रेलवे स्टेशन, 400 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 11, 2016 09:07 pm IST,  Updated : May 11, 2016 09:07 pm IST

सुरेश प्रभु ने कहा कि देशभर में करीब 400 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करके उन्हें एक अनोखे ढांचे का स्वरूप दिया जाएगा।

शहरों की नई पहचान बनेंगे रेलवे स्टेशन, 400 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास- India TV Hindi
शहरों की नई पहचान बनेंगे रेलवे स्टेशन, 400 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देशभर में करीब 400 रेलवे स्टेशनों का उन्नयन करके उन्हें एक अनोखे ढांचे का स्वरूप दिया जाएगा क्योंकि कोई भी स्टेशन शहर का प्रस्थान बिंदु होता है और ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है। यहां स्मार्ट सिटी सम्मेलन में प्रभु ने कहा, हम 400 स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना बना रहे हैं जो शहर की नई पहचान होंगे। इस संबंध में प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।

सरकार ने देशभर में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के कदम बढ़ाए हैं। स्टेशन किसी भी शहर का आरंभ होते हैं इसलिए वे भी स्मार्ट स्टेशनों का विकास करेंगे। स्टेशन वह स्थान भी होता है, जहां लोग सबसे ज्यादा आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि निजी भागीदारी से रेलवे 400 बड़े स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना बना रहा है जहां पर बेहतर यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

यह भी पढ़े- रेलवे को आगे ले जाने के लिए भारी निवेश जरूरी, सुरेश प्रभु ने कहा बिना टेक्‍नोलॉजी के आगे बढ़ना संभव नहीं

भोपाल में हबीबगंज स्टेशन को सबसे पहले विकसित किया जाएगा उसके बाद आठ अन्य स्टेशनों का पुनर्विकास भी जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस संबंध में बातचीत और निविदा पूर्व की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे एक पारदर्शी प्रक्रिया से निजी भागीदारों के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर हवाईअड्डों से बेहतर सुविधाएं होंगी जिसके बाद हमारे पास ना सिर्फ स्मार्ट शहर होंगे बल्कि स्मार्ट स्टेशन भी होंगे।

यह भी पढ़े- रेलवे ने शुरू की भारत दर्शन टूरिस्‍ट ट्रेन, 830 रुपए प्रतिदिन के खर्च पर कर सकेंगे तीर्थ यात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा