1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाबा राम रहीम की सजा का विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा असर, घट कर रह गया 393.40 अरब डॉलर

बाबा राम रहीम की सजा का विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा असर, घट कर रह गया 393.40 अरब डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 26, 2017 01:07 pm IST,  Updated : Aug 26, 2017 01:08 pm IST

रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 21.11 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 393.401 अरब डॉलर रह गया

बाबा राम रहीम की सजा का विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा असर, घट कर रह गया 393.40 अरब डॉलर- India TV Hindi
बाबा राम रहीम की सजा का विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ा असर, घट कर रह गया 393.40 अरब डॉलर

मुंबई। शुक्रवार का दिन देश के लिए शायद अच्‍छा नहीं था। हर कहीं से निराशाजनक खबरें ही आ रही हैं। बाबा राम रहीम को बलात्‍कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा के दौरान 31 लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। सोने की कीमतों में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई। और अब रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 21.11 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 393.401 अरब डॉलर रह गया, जो 25,214.6 अरब रुपए के बराबर है।

इससे पिछले सप्ताहांत विदेशी मुद्रा भंडार 16.38 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.612 अरब डॉलर की रिकॉर्ड सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।  भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 20.81 करोड़ डॉलर घटकर 369.690 अरब डॉलर रह गईं, जो 23,695.2 अरब रुपए के बराबर है। अमेरिकी डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए पर मुद्राभंडार में यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं की तेजी-नरमी का भी प्रभाव पड़ता है।

इस दौरान आरक्षित स्वर्ण भंडार 19.943 अरब डॉलर पर अपरिवर्तति रहा, जो 1,277.9 अरब रुपए के बराबर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का विशेष निकासी अधिकार 12 लाख डॉलर घटकर 1.497 अरब डॉलर रह गया, जो 96 अरब रुपए के बराबर है। रिजर्व बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 18 लाख डॉलर घटकर 2,269 अरब डॉलर रह गया, जो 145.4 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा