1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी की वृद्धि दर सुधरकर पहुंचेगी 7.2 प्रतिशत पर : यूबीएस

चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी की वृद्धि दर सुधरकर पहुंचेगी 7.2 प्रतिशत पर : यूबीएस

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 03, 2017 11:56 am IST,  Updated : Jun 03, 2017 11:56 am IST

देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में सुधरकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, जबकि 1018-19 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंचेगी।

चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी की वृद्धि दर सुधरकर पहुंचेगी 7.2 प्रतिशत पर : यूबीएस- India TV Hindi
चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी की वृद्धि दर सुधरकर पहुंचेगी 7.2 प्रतिशत पर : यूबीएस

नई दिल्‍ली। देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में सुधरकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, जबकि 1018-19 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंचेगी। 2016-17 में जीडीपी की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही है। वैश्विक वित्तीय सेवा क्षे़त्र की प्रमुख कंपनी यूबीएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा सुधारों को आगे बढ़ाने तथा निजी निवेश की स्थिति बेहतर होने से जीडीपी की वृद्धि दर में सुधार होगा।

रिपोर्ट में सरकार द्वारा सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए सराहना की गई है। फिलहाल सरकार जीएसटी, मुद्रास्फीति लक्ष्य, नई दिवाला संहिता, वित्तीय समावेशन, एफडीआई नियमों में ढील, कालेधन पर अंकुश और डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन जैसे सुधारों को आगे बढ़ा रही है। यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा, हमें उम्मीद है कि 2017-18 में जीडीपी की वृद्धि दर बढ़कर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और 2018-19 यह 7.7 प्रतिशत रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा