Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अपने ग्राहकों के साथ WhatsApp के जरिए जुड़ेगा Indusind Bank, शुरू की पायलट योजना

अपने ग्राहकों के साथ WhatsApp के जरिए जुड़ेगा Indusind Bank, शुरू की पायलट योजना

Reported by: Manoj Kumar @kumarman145 Published : Apr 03, 2018 04:21 pm IST, Updated : Apr 03, 2018 04:21 pm IST

Indusind Bank ग्राहकों तक WhatsApp के जरिए मुख्य ट्रांजेक्शन के अलर्ट भेजे जाएंगे, इसके अलावा बैंक के ग्राहक WhatsApp के जरिए बैंक को संदेश भी भेज सकते हैं, इसके जरिए बैंक अपने ग्राहकों के साथ टू वे कम्युनिकेशन करेगा

IndusInd Bank to Pilot WhatsApp- India TV Paisa

IndusInd Bank to Pilot WhatsApp Enterprise Solution

नई दिल्ली। देश में निजी क्षेत्र का बड़ा बैंक Indusind Bank अपने ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए अब WhatsApp का सहारा लेगा। मंगलवार को बैंक ने शेयर एक्सचेंजों को अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक वह देश का ऐसा पहला बैंक होगा दो WhatsApp Pilot के जरिए अपने ग्राहकों के साथ जुड़ेगा।

ग्राहकों के साथ होगा टू वे कम्युनिकेशन

बैंक के मुताबिक अभी WhatsApp के जरिए यह Pilot योजना है और इसके शुरुआती दौर में ग्राहकों तक WhatsApp के जरिए मुख्य ट्रांजेक्शन के अलर्ट भेजे जाएंगे, इसके अलावा बैंक के ग्राहक WhatsApp के जरिए बैंक को संदेश भी भेज सकते हैं, इसके जरिए बैंक अपने ग्राहकों के साथ टू वे कम्युनिकेशन करेगा।

WhatsApp पर मिलेंगी यह सेवाएं

बैंक के मुताबिक इसके जरिए बैंक के ग्राहकों को अपने खाते के बैलेंस की जांच करने, मिनी स्टेटमेंट हासिल करने और रिवार्ड प्वाइंट को चेक करने जैसी आधारभूत बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा ग्राहक WhatsApp के जरिए अपने आधार की जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं। ग्राहक बैंक के आधिकारिक WhatsApp नंबर को अपने फोन में सेव करके बैंक के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं।

भविष्य में और सेवाएं दे सकता है बैंक

इस मौके पर इंडसइंड बैंक में सेविंग, डिजिटल और पेमेंट डिविजन के हेड रितेश राज सक्सेना ने बताया कि Pilot प्रोजेक्ट के बाद WhatsApp के जरिए रिटेल और बिजनेस ग्राहकों तक ज्यादा बेहतर सेवाएं पहुंचाई जाएंगी और इसके लिए बैंक WhatsApp के साथ मिलकर काम कर रहा है।   

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement