1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Central Bank of India में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹80,188 का पक्का फिक्स ब्याज, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Central Bank of India में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹80,188 का पक्का फिक्स ब्याज, समझिए पूरा कैलकुलेशन

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 05, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:38 pm IST

अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो Central Bank of India की एक एफडी स्कीम आपके काम आ सकती है। इस सरकारी बैंक की एफडी में अगर आप ₹2,00,000 जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको ₹80,188 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है। आइए समझते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन।

सेंट्रल बैंक ऑफ...- India TV Hindi
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की FD ब्याज दर Image Source : ANI

अगर आप ऐसा इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं जिसमें रिस्क कम हो और रिटर्न भी तय हो, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर सरकारी बैंकों की एफडी को सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसी कड़ी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम निवेशकों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बनकर सामने आई है। इस बैंक की एफडी में अगर आप ₹2,00,000 जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको ₹80,188 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं इसका पूरा गणित।

7 दिन से 10 साल तक के लिए खुलवा सकते हैं एफडी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी स्कीम ऑफर करता है। यहां आप कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक इन एफडी खातों पर अलग-अलग अवधि के हिसाब से करीब 3.00% से 6.80% तक ब्याज दे रहा है। सरकारी बैंक होने की वजह से इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है, इसलिए बहुत से लोग अपनी बचत को एफडी में रखना पसंद करते हैं।

स्पेशल एफडी स्कीम पर ज्यादा ब्याज

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कुछ खास अवधि वाली एफडी स्कीम भी चला रहा है। बैंक की 444 दिन और 555 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों को करीब 6.30% तक और वरिष्ठ नागरिकों को करीब 6.80% तक ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को लगभग 6.00% और सीनियर सिटीजन को करीब 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर कोई सामान्य नागरिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल की एफडी में ₹2,00,000 निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग ₹2,73,380 मिल सकते हैं। इसमें करीब ₹73,380 का ब्याज शामिल होता है। वहीं अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इसी अवधि के लिए ₹2,00,000 की एफडी करवाता है, तो उसे मैच्योरिटी पर करीब ₹2,80,188 मिल सकते हैं। यानी इस निवेश पर करीब ₹80,188 का पक्का फिक्स ब्याज मिलता है।

क्यों सुरक्षित माना जाता है एफडी निवेश

फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेश इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें आपका मूल धन सुरक्षित रहता है और आपको पहले से तय ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि मैच्योरिटी पर आपको मूल राशि और ब्याज दोनों गारंटी के साथ वापस मिलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा