1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Infosys मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, विशाल सिक्का ने MD और CEO के पद से दिया इस्तीफा

Infosys मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, विशाल सिक्का ने MD और CEO के पद से दिया इस्तीफा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 18, 2017 09:50 am IST,  Updated : Aug 18, 2017 12:39 pm IST

विशाल सिक्का की जगह अब यू बी प्रवीण राव को अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह दी है

Infosys मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, विशाल सिक्का ने MD और CEO के पद से दिया इस्तीफा- India TV Hindi
Infosys मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, विशाल सिक्का ने MD और CEO के पद से दिया इस्तीफा

बेंगलुरु। देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के शीर्ष मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी में शेयर बायबैक की खबरों के बीच शुक्रवार को  कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्हें कंपनी का एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विशाल सिक्का की जगह अब यू बी प्रवीण राव को अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह दी है। विशाल सिक्का ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि जब तक नई मैनेजमेंट टीम कार्यभार नहीं संभालती है, तब तक वह कंपनी के वाइस चेयरमैन बने रहेंगे।

साल 2014 में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने खुद विशाल सिक्का को इंफोसिस की कमान सौंपी थी। सिक्का के कमान संभालने के बाद इंफोसिस से कई पुराने लोगों ने कंपनी छोड़ दी और बाद में कंपनी की पुरानी मैनेजमेंट टीम और सिक्का के बीच कई तरह के मतभेद उभरकर सामने आए। लेकिन इन तमाम विवादों के  बावजूद सिक्का ने बखूबी इंफोसिस को संभाला। इंफोसिस से जुड़ने से पहले विशाल सिक्का जर्मनी की कंपनी सैप में निदेशक मंडल के कार्यकारी सदस्य थे।

शुक्रवार सुबह आई इस खबर के बाद शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इंफोसिस का शेयर करीब 70 रुपए की गिरावट के साथ 950 रुपए के नीचे लुढ़क गया। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस के शेयर में देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा