1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRDAI के डाटाबेस में शामिल होंगे बीमा एजेंट और मार्केटिंग फर्म के आंकड़े, डुप्‍लीकेशन रोकना है इसका उद्देश्‍य

IRDAI के डाटाबेस में शामिल होंगे बीमा एजेंट और मार्केटिंग फर्म के आंकड़े, डुप्‍लीकेशन रोकना है इसका उद्देश्‍य

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 28, 2017 11:53 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 11:54 am IST

IRDAI ने हाल ही में एक केंद्रीय डाटाबेस तैयार किया है और जल्द ही इसमें बीमा मार्केटिंग कंपनियों और एजेंटों का डाटाबेस भी शामिल होगा।

IRDAI के डाटाबेस में शामिल होंगे बीमा एजेंट और मार्केटिंग फर्म के आंकड़े, डुप्‍लीकेशन रोकना है इसका उद्देश्‍य- India TV Hindi
IRDAI के डाटाबेस में शामिल होंगे बीमा एजेंट और मार्केटिंग फर्म के आंकड़े, डुप्‍लीकेशन रोकना है इसका उद्देश्‍य

नई दिल्ली भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में एक केंद्रीय डाटाबेस तैयार किया है और जल्द ही इसमें बीमा मार्केटिंग कंपनियों और एजेंटों का डाटाबेस भी शामिल होगा। इसका मकसद डाटा के डुप्‍लीकेशन को रोकना है क्योंकि जो लोग बीमा प्रोडक्‍ट्स बेचते हैं वह कई बीमा कंपनियों या उसी श्रेणी की मध्यस्थ कंपनियों के साथ काम नहीं करते हैं। भारतीय बीमा सूचना ब्यूरो (IIB) ने इस केंद्रीय डाटाबेस को तैयार किया है। अभी इस डेटाबेस में प्‍वाइंट ऑफ सेल पर्सन, कॉरपोरेट एजेंट, पात्र बीमा ब्रोकर और वेब आधारित मान्यता प्राप्त विक्रेताओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : डिजिटल पेमेंट करने पर सरकार GST में दे सकती है 2% की छूट, विभिन्‍न सरकारी विभाग इस पर कर रहे हैं विचार

IRDAI ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वह उन लोगों की जानकारी भी इस पर अपलोड करें जो उनके लिए काम करते हैं। IRDAI ने कहा कि इस डाटाबेस पोर्टल के अंतिम चरण में बीमा मार्केटिंग कंपनियों, एजेंटों और बची हुई श्रेणियों को इसके तहत लाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही तैयार हो जाएगा। डुप्‍लीकेशन को रोकने के लिए बीमा एजेंटों को अपनी आधार जानकारी डेटाबेस पर डालनी होगी।

यह भी पढ़ें : कॉरपोरेट मंत्रालय के अधीन आने वाले SFIO को मिला गिरफ्तारी का अधिकार, मुखौटा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा