1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 'एयर बबल' के जरिए जल्द शुरू होंगी 3 देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने

'एयर बबल' के जरिए जल्द शुरू होंगी 3 देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:23 pm IST

फ्रांस और अमेरिकी की एयरलाइंस को संचालन की मंजूरी, जर्मनी से बात जारी

international flights- India TV Hindi
international flights Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि भारत उड़ान सेवा की अनुमति देने की 'एयर बबल' व्यवस्था स्थापित करने के लिए तीन देशों के साथ बातचीत कर रहा है। एविएशन सेक्टर में 'एयर बबल' यात्रा व्यवस्था वास्तव में दो देशों के बीच एक खास एयर कॉरिडोर होता है जिसमें खास शर्तों के बीच उड़ानों को अनुमति मिलती है।  

उड्डयन मंत्री ने कहा कि भारत ने एयर फ्रांस को दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए 18 जुलाई से एक अगस्त तक 28 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है, जबकि अमेरिका स्थित युनाइटेड एयरलाइंस को 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 18 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है, और लुफ्थांसा की उड़ानों के लिए जर्मनी से बातचीत जारी है।

मौजूदा समय में भारत और यूएई के बीच 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच विशेष उड़ानें संचालित करने पर सहमत बनी हैं। इस व्यवस्था के अनुसार, यूएई द्वारा वहां मौजूद भारतीयों के लिए संचालित की जाने वाली विशेष उड़ानों को आईसीए (फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप) द्वारा अनुमोदित यूएई के निवासियों को वापसी के समय उनके देश ले जाने की अनुमति दी गई है। इसी तरह यूएई से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ानों को आईसीए-अनुमोदित यूएई निवासियों को भारत से खाड़ी देश ले जाने की अनुमति है। मौजूदा समय में भारत से संचालित होने वाली सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा