1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आइडिया देगी अपने ग्राहकों को 100 एमबी डेटा मुफ्त

आइडिया देगी अपने ग्राहकों को 100 एमबी डेटा मुफ्त

 Published : Jun 22, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 07:32 am IST

इसके तहत आइडिया के प्रीपेड उपभोक्ता और खुदरा विक्रेता इंटरनेट का प्रयोग नहीं करनेवाले प्रयोक्ताओं को एक महीने के लिए 100 एमबी डेटा मुफ्त भेंट कर पाएंगे।

Internet For All: आइडिया ने शुरू की ‘सभी के लिए इंटरनेट’ पहल, अपने ग्राहकों को देगी 100 MB मुफ्त डेटा- India TV Hindi
Internet For All: आइडिया ने शुरू की ‘सभी के लिए इंटरनेट’ पहल, अपने ग्राहकों को देगी 100 MB मुफ्त डेटा

नई दिल्ली। इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आइडिया ने बुधवार को ‘सभी के लिए इंटरनेट’ पहल की शुरुआत की घोषणा की है। इसके तहत आइडिया के प्रीपेड उपभोक्ता और खुदरा विक्रेता इंटरनेट का प्रयोग नहीं करनेवाले प्रयोक्ताओं को एक महीने के लिए 100 एमबी डेटा मुफ्त भेंट कर पाएंगे। इस सेवा को पाने के लिए उपभोक्ताओं को ‘स्टार सात पांच छह हैश’ डायल करना होगा या फिर 56756 पर एसएमएस आईएफए लिखकर भेजना होगा।

आइडिया सेल्युलर के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने एक बयान जारी कर कहा, “हम मानते हैं इंटरनेट के इस्तेमाल को जमीनी स्तर से ही तेजी से बढ़ावा दिया जा सकता है। इसलिए हम अपने उपभोक्ताओं से अपील करते हैं वे इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करनेवाले अपने परिवारजनों और दोस्तों को इस सेवा से जोड़े ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके।” आइडिया ने इस सेवा में गैरइंटरनेट प्रयोक्ताओं को समय-समय पर कैसे इस मुफ्त डेटा का प्रयोग करें की जानकारी भेजेगी। यह नोटिफिकेशन उन्हें डेटा हस्तांतरित करनेवाले को भी भेजा जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाएगा कि जिसे आपने डेटा दिया है, उसने उसका कितना इस्तेमाल किया है।

देखिए किस कंपनी का क्‍या है 4जी डेटा प्‍लान

4G data plans

Untitled-1 (2)IndiaTV Paisa

Capture2 (3)IndiaTV Paisa

Capture3 (4)IndiaTV Paisa

Capture4IndiaTV Paisa

एयरसेल, वोडाफोन, आइडिया कॉल ड्राप छिपाने के लिए कर रही प्रौद्योगिकी का उपयोग

दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा कि एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी प्रमुख कंपनियां मुंबई में गलत तरीके से कॉल ड्राप छिपाने की प्रौद्योगिकी या आरएलटी का उपयोग कर रही हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मुंबई में अपने परीक्षण रिपोर्ट में कहा है, अधिकतर कंपनियां नेटवर्क में सुधार पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि एयरसेल, वोडाफोन तथा आइडिया द्वारा आरएलटी का उपयोग (कॉल खत्म करने का समय) सही नहीं है और उसका तत्काल समाधान किए जाने की जरूरत है। यह परीक्षण 10 से 13 मई के दौरान करीब 580 किलोमीटर के क्षेत्र में किया गया।

यह भी पढ़ें- TRAI ने लगाया Aircel, Voda, idea पर आरोप, कॉलड्रॉप छिपाने के लिये यूज कर रही हैं टैक्‍नोलॉजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा