1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Apple के इतिहास में पहली बार घटी iPhone की बिक्री, 13 साल बाद रेवेन्यु में गिरावट दर्ज

Apple के इतिहास में पहली बार घटी iPhone की बिक्री, 13 साल बाद रेवेन्यु में गिरावट दर्ज

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 27, 2016 10:23 am IST,  Updated : Apr 27, 2016 10:23 am IST

iPhone के दम पर बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी Apple की कमाई 13 वर्षों में पहली बार घटी है। वहीं 13 साल बाद कंपनी के रेवेन्यु में गिरावट दर्ज की गई।

Think Different: Apple के इतिहास में पहली बार घटी iPhone की बिक्री, 13 साल बाद रेवेन्यु में गिरावट दर्ज- India TV Hindi
Think Different: Apple के इतिहास में पहली बार घटी iPhone की बिक्री, 13 साल बाद रेवेन्यु में गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। iPhone के दम पर हर साल बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी Apple की कमाई 13 वर्षों में पहली बार घटी है। 2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13 फीसदी गिरकर 5060 करोड़ डॉलर (करीब 3.34 लाख करोड़ रुपए ) पर आ गया है। कंपनी के रेवेन्यू में यह गिरावट iPhone की 16 फीसदी घटी बिक्री की वजह से आई है। Apple के इतिहास में यह पहला मौका है जब iPhone की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई हो।

Apple के मुनाफे में 22 फीसदी की गिरावट

साल 2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में में Apple का मुनाफा 22 फीसदी गिरकर 1052 करोड़ डॉलर (करीब 69 हजार करोड़ रुपए) पर आ गया है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1357 करोड़ डॉलर (करीब 89 हजार करोड़ रुपए) रहा था। 2016 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5800 करोड़ डॉलर (करीब 3.83 लाख करोड़ रुपए) से गिरकर 5060 करोड़ डॉलर (करीब 3.34 लाख करोड़ रुपए) पर आ गया है।

तस्वीरों में देखिए आईफोन एसई

iPhone 5SE

6 (9)  IndiaTV Paisa

8 (6) IndiaTV Paisa

3 (22)   IndiaTV Paisa

7 (6) IndiaTV Paisa

1 (36)   IndiaTV Paisa

4 (23)   IndiaTV Paisa

2 (24)   IndiaTV Paisa

10 (5)IndiaTV Paisa

9 (4)IndiaTV Paisa

5 (18)  IndiaTV Paisa

iPhone की बिक्री 16 फीसदी घटी

2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में Apple ने 5.11 करोड़ iPhone की बिक्री की, जिससे कंपनी को 3268 करोड़ डॉलर की आमदनी हुई। पिछले साल 6.12 करोड़ लोगों ने iPhone खरीदा था। इससे ने कंपनी ने 4028 करोड़ डॉलर का रेवेन्यु जनरेट किया था। Apple के सीईओ टिम कुक ने कहा, अमेरिका, जापान और चीन जैसे बड़े मार्केट में सेल्स की ग्रोथ में आई गिरावट का निगेटिव असर रेवेन्यु पर पड़ा है। कुक ने कहा कि आर्थिक दिक्कतों के बीच कंपनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा