1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक के 5 करोड़ अकाउंट का डेटा लीक मामला, आयरलैंड की अथॉरिटी ने शुरू की जांच

फेसबुक के 5 करोड़ अकाउंट का डेटा लीक मामला, आयरलैंड की अथॉरिटी ने शुरू की जांच

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 04, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 12:36 pm IST
Facebook- India TV Hindi
Facebook

डबलिन। आयरलैंड के डेटा सरंक्षण प्राधिकरण ने 5 करोड़ अकाउंटों के सुरक्षा उल्लंघन का पता चलने के बाद फेसबुक की जांच शुरू कर दी है।  यह कदम ऐसे समय में आया है जब गत शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में सुरक्षा उल्लंघन की बात स्वीकारी थी। उसने कहा था कि हमलावरों ने सितंबर में वेबसाइट के कोड की सुरक्षा को भेद दिया था जिससे उन्हें लोगों के अकान्ट तक पहुंच मिल सकती थी। 

‘डेटा प्रोटेक्शन कमीशन’ के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आयरिश डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (डीपीसी) ने फेसबुक डेटा सुरक्षा उल्लंघन के मामले में तीन अक्टूबर 2018 को जांच शुरू की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खासतौर पर जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) के तहत फेसबुक के दायित्वों के अनुपालन की जांच की जाएगी ताकि निजी डेटा की सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त तकनीकी और संगठनात्मक उपायों को लागू किया जा सके।’’ 

इस आयरिश जांच को संशोधित यूरोपीय विनियमन कानून के पहले प्रमुख परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है, जो मई में लागू हुआ था। अगर नियमों के पालन में गलती पायी जाती है, तो ऐसे में फेसबुक पर उसके कुल वार्षिक कारोबार का चार प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है। हालांकि यूरोपीय संघ के एक शीर्ष डेटा गोपनीयता अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया फर्म पर अधिकतम जुर्माना लगने की संभावना नहीं है क्योंकि उसने कानून के मुताबिक 72 घंटे के भीतर डेटा सुरक्षा उल्लंघन की जानकारी देने के जरूरी प्रावधान का पालन किया है। फेसबुक ने 25 सितंबर को डेटा सुरक्षा भंग होने की बात स्वीकारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा