1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paris Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्‍मेदारी, फ्रांस को सीरिया में हस्‍तक्षेप करने की मिली सजा

Paris Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्‍मेदारी, फ्रांस को सीरिया में हस्‍तक्षेप करने की मिली सजा

 Written By: Shubham Shankdhar
 Published : Nov 14, 2015 10:41 am IST,  Updated : Nov 14, 2015 11:58 am IST

फ्रांस की राजधानी Paris में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। सीरियल ब्‍लास्‍ट में 150 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।

Paris Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्‍मेदारी, फ्रांस को सीरिया में हस्‍तक्षेप करने की मिली सजा- India TV Hindi
Paris Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्‍मेदारी, फ्रांस को सीरिया में हस्‍तक्षेप करने की मिली सजा

पेरिस। फ्रांस की राजधानी Paris में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। सीरियल ब्‍लास्‍ट में 150 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बीबीसी के मुताबिक पेरिस में सात जगहों पर बम ब्‍लास्‍ट हुए हैं। वहीं फ्रांस सरकार ने दावा किया है कि इस हमले में शामिल सभी 8 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। आईएसआईएस ने कहा है कि सीरिया में फ्रांस के हस्‍तक्षेप करने की यह सजा है।

होलांद की गलती का नतीजा है हमला

सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में फ्रांस ने हस्‍तक्षेप किया था और आतंकी संगठन आईएसआईएस इसी बात से नाराज था। पेरिस के बैटकलां कंसर्ट हॉल में मौजूद एक रेडियो प्रजेंटर पेरे जनास्‍क ने बताया कि एक आतंकी गोलीबारी के दौरान चिल्‍लाकर कह रहा था कि यह होलांद (फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा होलांद) की गलती का नतीजा है। यह तुम्‍हारे राष्‍ट्रपति की गलती का परिणाम है, उसे सीरिया में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए था।

इन 7 जगहों पर हुए हमले

  • बैटाकलां थिएटर : यहां लोगों को बंधक बनाकर मारा।
  • ला कैरिलॉन : यहां आतंकियों ने गोलीबारी की।
  • पेटाइट कंबोज रेस्त्रां : यहां पर भी आतंकवादियों ने गोलीबारी की।
  • ला बेला इक्वाइप : इस स्थान पर भी गोलीबारी करके लोगों को मारा गया।
  • पेरिस नेशनल स्टेडियम : यहां आत्मघाती हमले की खबर है।
  • लेस हेल्स : यहां पर भी गोलीबारी के जरिए हमले की खबर है।
  • रु डी चेरौन : इस स्थान पर भी गोलीबारी की खबर है।

फ्रांस में आपातकाल घोषित, सीमाएं सील

सुरक्षा बलों ने कंसर्ट हॉल से राष्ट्रपति को सुरक्षित निकाल लिया है। इन हमलों के बाद देश में आपातकाल लगा दिया गया है और फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है। साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने की भी हिदायत दी गई है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह पहली बार है कि फ्रांस में आपातकाल घोषित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा