1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिटकॉइन की बढ़ती तेजी पर कसा शिकंजा, आयकर विभाग ने देशभर में बिटकॉइन एक्सचेंजों पर की छापेमारी

बिटकॉइन की बढ़ती तेजी पर कसा शिकंजा, आयकर विभाग ने देशभर में बिटकॉइन एक्सचेंजों पर की छापेमारी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 13, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 03:06 pm IST

आयकर विभाग ने बुधवार को दिल्ली, बैंग्लुरू, कोच्चि, हैदराबाद और गुरुग्राम में आज सुबह 9 बिटकॉइन एक्सचेंजों पर छापेमारी की गई है

Bitcoin- India TV Hindi
IT Department conducts country wied survey on Bitcoin exchanges Image Source : BITCOIN

नई दिल्ली। बिटकॉइन की कीमतों में महीने भर से आ रही तेजी को देखते हुए आयकर विभाग भी सतर्क हो गया है, आयकर विभाग को शक है कि कई लोग अपना टैक्स बचाने और कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बिटकॉइन में पैसा लगा रहे हैं और इसी को देखते हुए आयकर विभाग ने देशभर की बिटकॉइन एक्सचेंजों पर छापेमारी शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने बुधवार को देश में स्थित कई बिटकॉइन एक्सचेंजों पर छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरू, कोच्चि, हैदराबाद और गुरुग्राम में आज सुबह 9 बिटकॉइन एक्सचेंजों पर छापा मारा गया है। बिटकॉइन में पैसा लगाने वाले निवेशकों और कारोबारियों की पहचान और उनकी ट्रांजेक्शन का पूरा ब्यौरा लेने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

बिटकॉइन की कीमतों में हाल के दिनों में कई गुना तेजी आ चुकी है, 2017 के दौरान बिटकॉइन का भाव करीब 18 गुना बढ़ चुका है, दिसंबर में अबतक बिटकॉइन अपने निवेशकों को करीब दोगुना रिटर्न दे चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बिटकॉइन में निवेश को लेकर आगाह भी किया है लेकिन इसके बावजूद इसकी कीमतों में एकतरफा तेजी बनी हुई है। मंगलवार को उद्योग संगठन एसोचैम ने भी सरकार से मांग की थी कि बिटकॉइन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा