1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आईटीसी का 4,000 करोड़ रुपए का ब्रांड बना आशीर्वाद, अब दूध और घी के क्षेत्र में भी उतरा

आईटीसी का 4,000 करोड़ रुपए का ब्रांड बना आशीर्वाद, अब दूध और घी के क्षेत्र में भी उतरा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 06, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 08:25 pm IST

आईटीसी अब आशीर्वाद ब्रांड का विस्तार नए खंडों मसलन डेयरी में दूध और घी के अलावा मसाला, इंस्टैंट मिक्स और रेडी मील बाजार में भी उतर गई है।

Aashirvaad Atta- India TV Hindi
Aashirvaad Atta

नई दिल्ली एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी का आशीर्वाद आटा अब 4,000 करोड़ रुपए का ब्रांड बन गया है। ब्रांडेड आटा बाजार में इसकी हिस्सेदारी 28 प्रतिशत हो गई है। आईटीसी अब आशीर्वाद ब्रांड का विस्तार नए खंडों मसलन डेयरी में दूध और घी के अलावा मसाला, इंस्टैंट मिक्स और रेडी मील बाजार में भी उतर गई है। आईटीसी के मुख्य कार्यकारी खाद्य खंड हेमंत मलिक ने कहा कि आशीर्वाद ब्रांडेट पैकेटबंद आटा बाजार में शीर्ष पर है। यह 4,200 करोड़ रुपए का ब्रांड है। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड सालाना 16 से17 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

मलिक ने कहा कि भारत में आटा बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अभी 60 प्रतिशत परिवार गेहूं खरीदते हैं और 25 प्रतिशत खुला आटा खरीदते हैं। शेष 15 प्रतिशत पैकेटबंद आटा खरीदते हैं। उन्होंने दावा कि पैकेटबंद आटा बाजार में आशीर्वाद की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत है।

कंपनी ने आशीर्वाद ब्रांड का विस्तार करते हुए गाय का घी उतारा है। इसके अलावा बिहार के मुंगेर में पिछले महीने आशीर्वाद दूध भी उतारा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा