1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज दे रहा है सिर्फ 921 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट

जेट एयरवेज दे रहा है सिर्फ 921 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 26, 2016 03:24 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 03:29 pm IST

दिवाली से पहले जेट एयरवेज आपके लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कुछ चुनिंदा रूट्स पर 921 रुपए की शुरुआती कीमत पर एयर टिकट मिल रहा है।

DEAL WALI DIWALI: जेट एयरवेज दे रहा है सिर्फ 921 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट- India TV Hindi
DEAL WALI DIWALI: जेट एयरवेज दे रहा है सिर्फ 921 रुपए में हवाई सफर का मौका, ऐसे बुक करें टिकट

नई दिल्ली। दिवाली से पहले प्राइवेट एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज आपके लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कुछ चुनिंदा रूट्स पर 921 रुपए की शुरुआती कीमत पर एयर टिकट मिल रहा है। आप टिकटों की बुकिंग 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं। ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर 9 नवंबर के बाद यात्रा कर सकेंगे।

नियम व शर्तें 

  • जेट एयरवेज का ऑफर सिर्फ डायरेक्ट फ्लाइट्स के लिए है।
  • यात्रा से 15 दिन पहले टिकट बुक करना अनिवार्य है।
  • पहले आओ, पहले पाओ आधार पर लिमिटेड सीटें उपलब्ध
  • ऑफर के तहत खरीदी गई टिकट नॉन रिफंडेबल है।
  • यहां क्लिक कर बुक करें टिकट

जेट एयरवेज के चीफ कमर्शियल ऑफिसर जयाराज शंमुगम ने कहा कि इन स्पेशल ऑफर्स की मदद से ग्राहक बचत कर सकेंगे और पहले से अपनी टिकट बुक करने पर लाभ उठा पाएंगे।

तस्‍वीरों में देखिए देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

छुट्टियों का फायदा उठाना चाहती है कंपनी

  • न्यू ईयर और क्रिसमस की छुट्टियों को देखते हुए जेट के इस नए ऑफर की ओर कई लोग आकर्षित होगें।
  • चुनिंदा डेस्टिनेशन्स के लिए कंपनी ने इकोनॉमिक फेयर्स की घोषणा की है जिसमें 939 रुपए में टिकट की पेशकश की गई है।
  • हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह ऑफर्स कितनी सीट्स के लिए उपलब्ध रहेगा।
  • साथ ही यह नॉन रिफंडेबल ऑफर है।
  • ऐसे में कस्टमर्स को जल्दबाजी में टिकट बुक करते समय इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा।
  • मौजूदा समय में जेट एयरवेज ग्रुप के पास 117 प्लेन हैं।
  • पिछले महीने एयरलाइंस ने 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान फेस्टिव सेल की घोषणा की थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा