1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है पेशी

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है पेशी

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Feb 28, 2018 09:20 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 04:00 pm IST

केंद्र की पिछली संप्रग सरकार में वित्‍त मंत्री रहे पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 बजे के बाद उनकी पेशी पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है।

Karti Chidambaram- India TV Hindi
Karti Chidambaram

नई दिल्‍ली। केंद्र की पिछली संप्रग सरकार में वित्‍त मंत्री रहे पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍हें आईएनएक्‍स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चेन्‍नई से गिरफ्तार किया गया है। सुबह-सुबह कार्ति चिदंबरम के ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से उतरते ही सीबीआई ने उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया। उन पर फॉरेन एक्‍सचेंज मैनेजमेंट एक्‍ट (FEMA) के उल्‍लंघन का आरोप है। आपको बता दें कि जब पी चिदंबरम वित्‍त मंत्री थे उस समय विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स मीडिया को वर्ष 2007 में विदेशी पूंजी जुटाने की अनुमति दी थी। इसी मामले में कार्ति का नाम आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्ति को चेन्नई से दिल्ली जेट फ्लाइट से लाया जा रहा है। 2 बजे के बाद उनकी पेशी पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों पर पिछले साल मई में केस दर्ज किया था। प्राथमिकी में कार्ति पर आरोप लगाया गया है कि अपने पिता के केंद्रीय वित्त मंत्री रहते उन्होंने आईएनएक्‍स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी दिलाने के बदले में 3.5 करोड़ की रकम ली थी।

देखें पूरी खबर

इससे पहले 26 फरवरी को दिल्‍ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट एस भास्‍कररमन को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। भास्‍कररमन को आईएनएक्‍स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया था कि सीए भास्कररमन गलत तरीके से अर्जित संपत्ति के प्रबंधन में कार्ति चिदंबरम की मदद कर रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा