1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सैफायर फूड्स की आईपीओ लाने की तैयारी, सेबी के पास जमा किये दस्तावेज

सैफायर फूड्स की आईपीओ लाने की तैयारी, सेबी के पास जमा किये दस्तावेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 11, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 05:17 pm IST

केएफसी और पिज्जा हट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड के आवेदन से पहले हाल ही में खाद्य एवं बेवरेज क्षेत्र की कंपनी केवेंटर एग्रो ने आईपीओ के लिये आवेदन किये हैं।

सैफायर फूड्स का आईपीओ...- India TV Hindi
सैफायर फूड्स का आईपीओ के लिये आवेदन Image Source : FILE

नई दिल्ली। केएफसी और पिज्जा हट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया है। आईपीओ से संबंधित विवरण मसौदे के अनुसार, प्रारंभिक शेयर-बिक्री पूरी तरह से प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,75,69,941 इक्विटी शेयरों की पेशकश (ओएफएस) होगी। ओएफएस के तहत क्यूएसआर मैनेजमेंट ट्रस्ट 8.50 लाख शेयर बेचेगा, सैफायर फूड्स मॉरीशस लिमिटेड 55.69 लाख शेयर बेचेगी, डब्ल्यूडब्ल्यूडी रूबी लिमिटेड 48.46 लाख शेयर बेचेगी और एमेथिस्ट 39.62 लाख शेयरों की पेशकश करेगी। इसके अलावा, एएजेवी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट 80,169 शेयर बेचेगा, एडलविस क्रॉसओवर अपॉर्चुनिटीज फंड 16.15 लाख शेयर बेचेगी वहीं एडलविस क्रॉसओवर अपॉर्चुनिटीज फंड-सीरीज-दो 6.46 लाख शेयर बेचेगी। 

कतार में कई और कंपनियां

इससे पहले कई अन्य कंपनियों ने भी सेबी के पास आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा किये हैं। हाल ही में खाद्य एवं बेवरेज क्षेत्र की कंपनी केवेंटर एग्रो, ई-कॉमर्स सौंदर्य कंपनी नायका, खाद्य तेल कंपनी अडाणी विल्मर, ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार का संचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक ने आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा कराये हैं। पीबी फिनटेक आईपीओ के जरिए 6,017.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक आईपीओ में 3,750 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम होगा, जबकि इसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,267.50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। वहीं फार्चून ब्रांड के तहत खाद्य तेल की बिक्री करने वाली कंपनी अडाणी विलमर आईपीओ के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी इश्यू के जरिये नये शेयर जारी करेगी और इसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं होगा। वहीं नायका की आईपीओ के जरिये 4000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 

हाल में खुले आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स
हाल ही में खुले इश्यू को निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।  बीते हफ्ते देवयानी इंटरनेशनल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इश्यू के अंतिम दिन 116.71 गुना अभिदान मिला। देवयानी पिज्जा हट, केएफसी तथा कोस्टा कॉफी की भारत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। वहीं विंडलास बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 22.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। विंडलास बायोटेक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है।

 

यह भी पढ़ें: PwC इंडिया देगी 10 हजार नौकरियां, जानिये कहां और किसे मिलेंगे अवसर

यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, 1-7 अगस्त के बीच निर्यात 50 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा