1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कुमार मंंगलम बिड़ला की बेटी के साथ अमेरिका में हुआ नस्लभेदी व्यवहार, होटल से बाहर फेंकने का आरोप

कुमार मंंगलम बिड़ला की बेटी के साथ अमेरिका में हुआ नस्लभेदी व्यवहार, होटल से बाहर फेंकने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 09:24 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 10:17 am IST

भारत के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी ने अमेरिका में उनके परिवार के साथ नस्लवाद का आरोप लगाया है।

Ananya Birla - India TV Hindi
Ananya Birla  Image Source : ANANYA BIRLA TWITTER

अमेरिका में इस समय राष्ट्रपपति चुनाव की हलचल जारी है। इन चुनावों में नस्लवाद एक बड़ा मुद्दा है। जॉर्ज फ्लॉयड जैसी घटनाओं को लेकर ट्रंप सरकार पर आरोप भी लग रहे हैं। इस बीच एक नया विवाद सामने आया है। इसका नाता भारत से है। दरअसल भारत के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ने अमेरिका में उनके परिवार के साथ नस्लवेेेदी भेदभाव होने का आरोप लगाया है। गायिका अनन्या बिड़ला ने आरोप लगाया है कि वाशिंगटन में एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनके और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की और उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया। 

अनन्या बिड़ला ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि वाशिंगटन में स्कोपा रेस्तरां के कर्मचारी 'नस्लवादी' थे। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि रेस्तरां को उन्हें अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने लिखा, 'स्कोपा रेस्तरां से सचमुच मुझे और मेरे परिवार को बाहर कर दिया गया। यह बहुत ही ज्यादा नस्लवाद है। यह बहुत दुख की बात है। आपको वास्तव में अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है। बहुत नस्लवादी है। यह हरगिज ठीक नहीं है।'

Ananya Birla
Image Source : ANANYA BIRLA TWITTERAnanya Birla 

शनिवार को किए गए ट्वीट में अनन्या बिड़ला  ने लिखा कि जोशुआ सिल्वरमैन नाम के एक कर्मचारी ने उनके साथ 'बेहद असभ्य' व्यवहार किया। उसके अंदर 'नस्लवाद' था। उन्होंने डिनर के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Ananya Birla
Image Source : ANANYA BIRLA INSTAGRAMAnanya Birla 

गौरतलब है कि आदित्य बिड़ला समूह के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला न सिर्फ एक कारोबारी हैं बल्कि वे काफी लोकप्रिय गायिका भी हैं। अनन्या के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटी इस व्यवहार का विरोध कर रहे हैं। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा कि ये शर्म की बात है कि आपके साथ ऐसा व्यवहार हुआ। 

अनन्या लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं। अनन्या बिरला का पहला गाना लिविन द लाइफ 2016 में आया था। इस गाने के बाद उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने बतौर सिंगर साइन किया था। लैक्मे फैशन वीक 2017 में अनन्या की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा