1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से बढ़े दाम

यूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से बढ़े दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 04, 2021 09:50 am IST,  Updated : May 04, 2021 10:11 am IST

उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। अब शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

यूपी में आज से शराब हुई...- India TV Hindi
यूपी में आज से शराब हुई महंगी, कोविड सेस लागू होने से 40 रुपये तक बढ़े दाम  Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर है। अब शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पर सेस बढ़ा दिया है। जिसके चलते विभिन्न प्रकार की शराब की कीमतों में 10 रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट के फैसले के बाद नई कीमतों को लागू कर दिया गया है। 

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

गौरतलब है कि कोरोना संकट से जूझ रही यूपी सरकार की तिजोरी तेजी से खाली हो रही है। इस बीच सरकार राजस्व के नए उपाय तलाशने की कोशिश कर रही है। ऐसे मुश्किल दौर में राजस्व बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कोविड सेस लगा दिया है। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

शासन ने आबकारी नीति 2021-22 में संशोधन करते हुए कोविड सेस लगाया है। इसके बाद शराब के दाम 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक बढ़ाये गये हैं। इस वृद्धि के बाद रेगुलर शराब 90 ml के दाम 10 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं विदेश से आयातित 90 ml शराब पर अब 40 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं स्कॉच पर 30 रुपये तक दाम बढ़ाये गये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा