1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की भारी कटौती, कमर्शियल सिलेंडर भी 53 रुपए सस्ता

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की भारी कटौती, कमर्शियल सिलेंडर भी 53 रुपए सस्ता

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 02, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 01:25 pm IST

बड़ी राहत: सरकार ने सब्सिडी वाला सिलेंडर तो सस्ता किया ही है साथ में बिना सब्सिडी वाले और कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटा दिए हैं

LPG cylinder rates slashed- India TV Hindi
Latest News: LPG cylinder price reduced by oil marketing companies

नई दिल्ली। LPG Cylinder को लेकर अच्छी खबर है, पेट्रोल और डीजल सहित CNG की कीमतें तो आम आदमी का बजट खराब कर रहे हैं लेकिन सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर को लेकर राहत दी है। सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तो कटौती की है साथ में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटा दिए हैं, घटी हुई कीमतें पहली अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।

सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर इतना सस्ता

इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम अब 493.09 रुपए से घटकर 491.35 रुपए, कोलकाता में 496.07 रुपए से घटकर 494.30 रुपए, मुंबई में 490.80 रुपए घटकर 489.04 और चेन्नई में 481.21 रुपए से घटकर 479.44 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया गया है।

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेडंर के दाम में भारी कटौती

इंडियन ऑयल के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेडंर अब 689 रुपए से घटकर 653.50 रुपए, कोलकाता में 711.50 रुपए से घटकर 676 रुपए, मुंबई में 661 रुपए से घटकर 625 रुपए और चेन्नई में 699.50 रुपए से घटकर 663.50 रुपए हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में उसका दाम अब 1230 रुपए से घटकर 1176.50 रुपए, कोलकाता में 1270.50 रुपए से घटकर 1220.50 रुपए, मुंबई में 1181 रुपए से घटकर 1128 रुपए और चेन्नई में 1307 रुपए से घटकर 1264.50 रुपए हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा