1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSE की टॉप 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 91,153 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

BSE की टॉप 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 91,153 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 22, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 12:37 pm IST

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले हफ्ते 91,152.73 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ है और उसका बाजार पूंजीकरण करीब 49,000 करोड़ रुपए बढ़ा।

Market Cap- India TV Hindi
Market Cap  

नई दिल्ली सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले हफ्ते 91,152.73 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ है और उसका बाजार पूंजीकरण करीब 49,000 करोड़ रुपए बढ़ा। टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण बढ़ा है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), एचडीएफसी, मारुति सुजुकी और ओएनजीसी की बाजार हैसियत घटी है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 48,890.9 करोड़ रुपए बढ़कर 6,52,082.92 करोड़ रुपए हो गया है, जिससे टीसीएस बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को टीसीएस के शेयर की कीमत में करीब सात प्रतिशत होने से उसका बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर के स्तर के करीब पहुंच गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,489.51 करोड़ बढ़कर 3,36,777.52 करोड़ रुपए हो गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 12,078.07 करोड़ बढ़कर 3,17,211.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,537.85 करोड़ बढ़कर 5,08,884.23 करोड़ रुपए और इंफोसिस की हैसियत 2,021.81 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,57,344.77 करोड़ रुपए हो गयी।

कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 1,134.59 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,19,997.59 करोड़ रुपए हो गयी। सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक ने एसबीआई को शीर्ष दस भारतीय कंपनियों की सूची से बाहर करके अपना स्थान बनाया। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,798.81 करोड़ गिरकर 5,87,929.90 करोड़ रुपए रह गया।

मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 3,058.56 करोड़ और एचडीएफसी का पूंजीकरण 1,499.91 करोड़ गिरकर क्रमश: 2,72,995.79 करोड़ रुपए और 3,06,961.59 करोड़ रुपए रहा। ओएनजीसी की बाजार हैसियत 192.5 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,34,014.04 करोड़ रुपए रही।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, मारुति इंफोसिस, ओएनजीसी और कोटक महिंद्रा बैंक हैं। समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 222.93 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा