1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 25, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 12:47 pm IST

रेलवे बोर्ड ने गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन चार प्रमुख राज्यों के बीच कुल 2,532 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी।

भुज-बरौनी के बीच चलेगी...- India TV Hindi
भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन Image Source : INDIAN RAILWAYS

देश के पश्चिमी हिस्से से बिहार जाने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने एक नई ट्रेन का तोहफा दिया है। गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। यह ट्रेन देश के 4 मुख्य राज्यों गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेगी और करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन से लंबे सफर करने वाले यात्रियों को एक और ऑप्शन मिलेगा।

भारतीय रेलवे ने भुज-बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। ट्रेन संख्या 19427/19428 के जरिए यह सेवा गुजरात के भुज को बिहार के बरौनी से जोड़ेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब 2,532 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन

भुज से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 19427 सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और बरौनी तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होकर भुज तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी।

किन राज्यों से होकर गुजरेगी?

नई अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट काफी लंबा है। रास्ते में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशन आएंगे। इनमें सामाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

ट्रेन नंबर एवं रूट चलने के दिन प्रस्थान का समय आगमन का समय प्रमुख ठहराव
19427 (भुज - बरौनी) सोमवार, बुधवार, शनिवार शाम 17:30 बजे सुबह 04:05 बजे (तीसरे दिन) सामाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर
19428 (बरौनी - भुज) मंगलवार, गुरुवार, शनिवार रात 23:55 बजे दोपहर 13:15 बजे (तीसरे दिन) समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, अहमदाबाद, और सामाखियाली

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

भुज और बरौनी के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के उन यात्रियों को फायदा होगा, जिन्हें इन क्षेत्रों के बीच लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है।

यह भी पढ़ें- कानपुर और आनंद विहार के बीच शुरू होगी रोजाना ट्रेन, इटावा-अलीगढ़ समेत इन स्टेशनों पर ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।