1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक हफ्ते में दिग्गज कंपनियों के निवेशकों को 1.33 लाख करोड़ रुपये का झटका, कोरोना का असर

एक हफ्ते में दिग्गज कंपनियों के निवेशकों को 1.33 लाख करोड़ रुपये का झटका, कोरोना का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 25, 2021 12:35 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 12:35 pm IST

इस हफ्ते बाजार मूल्य के हिसाब रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर रही हैं।

निवेशकों को कोरोना का...- India TV Hindi
निवेशकों को कोरोना का झटका Image Source : PTI

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानि मार्केट कैप मे बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,33,433.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। कोरोना मामलों में रिकॉर्ड तेजी की वजह से कंपनियों को ये नुकसान उठाना पड़ा है। देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामलों से निवेशकों के बीच अनिश्चतता बढ़ी है।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 34,914.58 करोड़ रुपये घटकर 5,42,292 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 30,887.07 करोड़ रुपये घटकर 11,50,331 करोड़ रुपये रह गया। बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 953.58 अंक या 1.95 नीचे आया। 

अन्य कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 18,764.75 करोड़ रुपये घटकर 12,07,283.32 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 13,755.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,50,499.54 करोड़ रुपये रह गई। समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,270.09 करोड़ रुपये घटकर 2,86,601.4 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 7,967.43 करोड़ रुपये घटकर 5,68,308.25 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 7,800.58 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,79,671.98 करोड़ रुपये रह गई। 

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,995.06 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,43,907.94 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 3,078.99 घटकर 3,00,268.56 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,412.18 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,315.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा