1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज लॉन्‍च होगी मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट डिजायर, टिगोर, अमेज और एक्‍सेंट से है मुकाबला

आज लॉन्‍च होगी मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट डिजायर, टिगोर, अमेज और एक्‍सेंट से है मुकाबला

 Published : May 16, 2017 11:24 am IST,  Updated : May 16, 2017 02:20 pm IST

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की थर्ड जनरेशन कार डिजायर (Dzire) आज भारत में लॉन्च होने जा रही है।

आज लॉन्‍च होगी मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट डिजायर, टिगोर, अमेज और एक्‍सेंट से है मुकाबला- India TV Hindi
आज लॉन्‍च होगी मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट डिजायर, टिगोर, अमेज और एक्‍सेंट से है मुकाबला

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की थर्ड जनरेशन कार डिजायर (Dzire) आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह सुजुकी के नए बी-प्लेटफॉर्म पर बनी है, इसी प्लेटफॉर्म पर नई स्विफ्ट हैचबैक को भी तैयार किया जाएगा। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में आएगी। इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, फोर्ड फीगो एस्पायर, होंडा अमेज, फॉक्सवेगन एमियो और हुंडई एक्सेंट से होगा।

तस्वीरों में देखिए फोर्ड की फुल ऑटोमैटिक ड्राइव कार

ford driverless car

ford_fusion_av_01_mr14.jpgIndiaTV Paisa

Mercedes-Benz-F-015-Luxury-IndiaTV Paisa

ford-1IndiaTV Paisa

Capture (12)IndiaTV Paisa

mark_fields_1708_620_446_10IndiaTV Paisa

IMG_6155_0IndiaTV Paisa

बीते वित्त वर्ष में 10 सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों की सूची में डिजायर का स्थान तीसरा रहा था। इस दौरान कंपनी ने डिजायर की 1,99,878 इकाइयां बेची थीं। 2015-16 में यह दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला यात्री वाहन था।  पिछले वित्‍त वर्ष में हुंडई एक्‍सेंट की 47,614 इकाइयां बिकी थीं। आखिरी बार डिजायर का पूरा मॉडल फरवरी 2012 में बदला गया था। पिछले साल कंपनी ने इस मॉडल को ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) टेक्‍नोलॉजी के साथ पेख्‍श किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा