1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केरल में दूध के दाम में 4 रुपए की बढ़ोतरी, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे 39 रुपए

केरल में दूध के दाम में 4 रुपए की बढ़ोतरी, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे 39 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 09, 2017 07:32 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 07:32 pm IST

केरल में ढाई सालों बाद एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी केरल कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिग फेडरेशन (मिलमा) के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।

केरल में दूध के दाम में 4 रुपए की बढ़ोतरी, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे 39 रुपए- India TV Hindi
केरल में दूध के दाम में 4 रुपए की बढ़ोतरी, एक लीटर के लिए चुकाने होंगे 39 रुपए

तिरुवनंतपुरम। केरल में ढाई सालों बाद एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी केरल कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिग फेडरेशन (मिलमा) के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। ये कीमतें शनिवार से प्रभावी होगी, उसके बाद राज्य में प्रति लीटर दूध की कीमत 39 रुपए हो जाएगी।

मिल्मा के अध्यक्ष पी. टी. गोपाला कुरुप ने कहा कि 4 रुपए में से किसानों को 3.35 रुपए मिलेंगे, जबकि बाकी की रकम सोसाइटीज और एजेंसी को कमीशन के रूप में जाएगी। कुरुप ने बताया, “पिछली बार दूध के दाम जुलाई 2014 में बढ़े थे और उसके बाद हर मोर्चे पर लागत में इजाफा हुआ है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था।”

  • मिल्मा ने पिछले वित्त वर्ष में राज्य में 2,859 सोसाइटीज के माध्यम से 10.77 लाख लीटर रोजाना दूध की खरीद की।
  • जबकि इसने 12.66 लाख लीटर रोजाना दूध की बिक्री की।
  • मिल्मा बाकी का दूध अन्य पड़ोसी राज्यों से खरीदती है।

मप्र में राशन दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी एसएमएस से

  • मध्यप्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के मकसद से गठित निगरानी समिति के सदस्यों और उपभोक्ताओं को राशन दुकान पर खाद्यान्न पहुंचने की जानकारी मोबइल पर एसएमएस से दी जा रही है।
  • खाद्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समय पर पात्र हितग्राहियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ बिना परेशानी के राशन वितरण सुनिश्चित कराने में योगदान देने के लिए ग्राम, दुकानवार निगरानी समितियों का गठन किया गया है।
  • गोदाम से खाद्यान्न राशन दुकान पर पहुंचाने का एसएमएस निगरानी समितियों के सदस्यों के मोबाइल पर किया जाता है।
  • इसके साथ ही उपभोक्ताओं के भी मोबाइल फोन पर दुकान पर राशन पहुंचने की जानकारी का एसएमएस दी जा रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा