1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने दी बड़ी राहत, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट जैसे दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ी

सरकार ने दी बड़ी राहत, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट जैसे दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 05:09 pm IST

कोरोना संकट के बीच देश के विभिन्न राज्यों में जारी लॉक डाउन के बीच सरकार ने वाहन मालिकों और चालकों को बड़ी राहत दी है।

Ministry of Road Transport and Highways has decided to...- India TV Hindi
Ministry of Road Transport and Highways has decided to extend the validity of Fitness, Permits, Licenses, Registration Image Source : FILE

कोरोना संकट के बीच देश के विभिन्न राज्यों में जारी लॉक डाउन के बीच सरकार ने वाहन मालिकों और चालकों को बड़ी राहत दी है। अब लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और परमिट आदि जैसे महत्वपूर्ण कागजातों को रिन्यू करवाने के लिए सरकार ने राहत दे दी है। अब इन कागजातों की वैधता अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। 

सरकारी आदेश के अनुसार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत फिटनेस, परमिट, लाइसेंस, पंजीकरण या अन्य दस्तावेजों की वैधता को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा