1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उठाए ये कदम, स्‍व-रोजगार को ऐसे करेगी प्रोत्‍साहित

सरकार ने रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उठाए ये कदम, स्‍व-रोजगार को ऐसे करेगी प्रोत्‍साहित

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 02, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 12:44 pm IST

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में ईमानदारी से काम कर रही है।

सरकार ने रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उठाए ये कदम, स्‍व-रोजगार को ऐसे करेगी प्रोत्‍साहित- India TV Hindi
सरकार ने रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उठाए ये कदम, स्‍व-रोजगार को ऐसे करेगी प्रोत्‍साहित

नई दिल्ली। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में ईमानदारी से काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन पर जोर दे रही है और मुद्रा योजना तथा बड़े पैमाने पर राजमार्ग का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से रोजगार के काफी अवसर सृजित हुए हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 65वें स्थापना दिवस के मौके पर गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार रोजगार और स्व-रोजगार सृजित करने के लिए ईमानदारी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :  1 नवंबर से महंगा हुआ कार और बाइक का इंश्‍योरेंस, बढ़ गया है बीमा एजेंटों का कमीशन

उन्होंने कहा कि केंद्र ने हाल ही में 83,000 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण का फैसला किया है। इससे पांच साल में 32 करोड़ कार्य दिवस सृजित होंगे। गंगवार ने कहा कि मुद्रा योजना से स्व-रोजगार के काफी अवसर सृजित हुए हैं। इसके तहत 9.5 करोड़ लोगों को कुल चार लाख करोड़ रुपए कर्ज दिए गए हैं।

इस मौके पर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन डिजिटल इंडिया के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह 15 अगस्त 2018 तक पूरी तरह डिजिटल और कागजरिहत दफ्तर होगा।

यह भी पढ़ें :  वैश्विक स्तर पर कपास उत्पादन 3 साल बाद खपत से अधिक, भाव पर रह सकता है दबाव: रिपोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और EPFO के डिजटलीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा