1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेटली बोले मूडीज को मूड बदलने में हुई देरी, अब सरकार के सकारात्‍मक कदमों को मिली मान्‍यता

जेटली बोले मूडीज को मूड बदलने में हुई देरी, अब सरकार के सकारात्‍मक कदमों को मिली मान्‍यता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 17, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 01:55 pm IST

भारत की रेटिंग में सुधार पर केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम 13 साल बाद भारत की रेटिंग का स्तर सुधारने के मूडीज के फैसले का स्वागत करते हैं।

जेटली बोले मूडीज को मूड बदलने में हुई देरी, अब सरकार के सकारात्‍मक कदमों को मिली मान्‍यता- India TV Hindi
जेटली बोले मूडीज को मूड बदलने में हुई देरी, अब सरकार के सकारात्‍मक कदमों को मिली मान्‍यता

नई दिल्‍ली। मूडीज इन्‍वेस्‍टर्स सर्विसेस द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार पर केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम 13 साल बाद भारत की रेटिंग का स्तर सुधारने के मूडीज के फैसले का स्वागत करते हैं। यह पिछले कुछ सालों में उठाए गए सकारात्मक कदमों को मिली मान्यता है पर यह देर से मिली है।

जेटली ने यहां एक प्रेस-कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि पिछले 3-4 साल में किए गए सुधारों से भारत अधिक तेजी से वृद्धि की राह पर पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले कुछ साल में उठाए गए कदम एक तय योजना के अनुसार हैं, इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति मिलना उत्साहजनक है।

जेटली ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मूडीज के इस कदम के बाद भारत की सुधार प्रक्रिया के बारे में संदेह रखने वाले अब अपनी राय पर गंभीरता से आत्मचिंतन करेंगे। जेटली ने कहा कि पिछले तीन साल का हमारा रिकॉर्ड खुद ब खुद स्थिति को बयां करता है, हम राजकोषीय स्थिति सुदृढ़ करने की राह पर आगे भी इसी तरह चलते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा