1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने और चांदी में फिर बड़ी तेजी, आज इतना महंगा हुआ Gold-Silver

सोने और चांदी में फिर बड़ी तेजी, आज इतना महंगा हुआ Gold-Silver

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 02, 2024 07:43 pm IST,  Updated : May 02, 2024 07:43 pm IST

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस एवं मुद्रा विभाग के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Gold and Silver - India TV Hindi
सोने और चांदी Image Source : FILE

ग्लोबल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 83,500 रुपये प्रति किलो हो गयी। इससे पूर्व यह 83,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। 

1 मई को सर्राफा बाजार बंद था 

‘महाराष्ट्र दिवस’ और ‘मजदूर दिवस’ के मौके पर एक मई को सर्राफा बाजार आंशिक तौर पर बंद रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये अधिक है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,304 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर ऊंचा है। चांदी भी बढ़त के साथ 26.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 26.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 

बेरोजगारी के आंकड़ों का इंतजार 

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस एवं मुद्रा विभाग के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा