1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Richest Indian: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर इंडियन, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

Richest Indian: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर इंडियन, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 25, 2016 11:21 am IST,  Updated : Feb 25, 2016 02:09 pm IST

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 30 फीसदी बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अमीरों की लिस्ट में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Richest Indian: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर इंडियन, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर- India TV Hindi
Richest Indian: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर इंडियन, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

बीजिंग। इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 30 फीसदी बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस तरह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं। गेट्स की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर हैं। हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2016 के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। इस तरह अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है।

दुनिया में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 2,188 हुई

कुल लिस्ट में गेट्स के बाद 68 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी के साथ वारेन बफे दूसरे स्थान पर और 64 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमानसियो आर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया में टॉप पांच अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजॉस और कार्लोस स्लिम हेलु भी शामिल हैं। दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2,188 हो गई है, जो नया विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा 2013 से 50 फीसदी अधिक है।

भारत के अरबपतियों के पास 308 अरब डॉलर

भारत लिस्ट में 111 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह संख्या पिछले साल से 14 अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अरबपतियों की संपत्ति 16 फीसदी बढ़कर 308 अरब डॉलर पहुंच गई है। अरबपतियों की औसत उम्र 64 वर्ष है। अंबानी के अलावा, इस लिस्ट में दिलीप सांघवी, पालोनजी मिस्त्री, शिव नादर, साइरस एस पुनावाला, उदय कोटक और अजीम प्रेमजी का नाम शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा