1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 28 अरबपति के साथ मुंबई बना देश का सबसे अमीर शहर, दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु

28 अरबपति के साथ मुंबई बना देश का सबसे अमीर शहर, दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 26, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 04:24 pm IST

मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है। मुंबई में 46,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है।

28 अरबपति के साथ मुंबई बना देश का सबसे अमीर शहर, दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु- India TV Hindi
28 अरबपति के साथ मुंबई बना देश का सबसे अमीर शहर, दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है। मुंबई में 46,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। न्यू वर्ल्‍ड वेल्थ के अनुसार मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे पर बेंगलुरु हैं।

जानिए किस नंबर पर कौन सा शहर

  • दिल्ली में करोड़पतियों की संख्या 23,000 और अरबपतियों की 18 है।
  • दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर आंकी गई है।
  • बेंगलुरु की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है।
  • वहां 7,700 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं।
  • इस सूची में हैदराबाद 310 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है।
  • हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या 9,000 और अरबपतियों की छह है।

कोलकाता, चेन्नई और गुड़गांव की कितनी है संपदा 

  • कोलकाता में करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और वहां 4 अरबपति रहते हैं।
  • कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर आंकी गई है।
  • इस सूची में शामिल अन्य शहरों में पुणे की कुल संपदा 180 अरब डॉलर है।
  • वहां 4,500 करोड़पति और पांच अरबपति रहते हैं।
  • चेन्नई की संपदा 150 अरब डॉलर है।
  • वहां 6,600 करोड़पति और चार अरबपति रहते हैं।
  • गुड़गांव की कुल संपदा 110 अरब डॉलर है।
  • वहां 4,000 करोड़पति और दो अरबपति निवास करते हैं।

देश में कुल 2.64 लाख करोड़पति

  • इस सूची में जो अन्य उभरते शहर शामिल हैं उनमें सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वडोदरा शामिल हैं।
  • देश में कुल संपदा 6,200 अरब डॉलर है।
  • यह आंकड़ा दिसंबर, 2016 तक के हैं।
  • देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा