1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की बोली पर NCLT की मुहर, कर्मचारियों की याचिका हुई खारिज

भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की बोली पर NCLT की मुहर, कर्मचारियों की याचिका हुई खारिज

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 15, 2018 02:12 pm IST,  Updated : May 15, 2018 02:12 pm IST

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने कर्ज बोझ से दबी भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की बोली को आज मंजूरी दे दी। भूषण स्टील के कर्मचारियों ने टाटा स्टील की बोली का विरोध जताते हुए याचिका दायर की थी। न्यायाधिकरण ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

NCLT approves Tata Steel bid for Bhushan Steel- India TV Hindi
NCLT approves Tata Steel bid for Bhushan Steel

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने कर्ज बोझ से दबी भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की बोली को आज मंजूरी दे दी। भूषण स्टील के कर्मचारियों ने टाटा स्टील की बोली का विरोध जताते हुए याचिका दायर की थी। न्यायाधिकरण ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायाधीश एम एम कुमार व एस के मोहपात्रा की पीठ ने अभियांत्रिकी कंपनी एलएंडटी की वह याचिका भी खारिज कर दी जिसमें उसने कर्ज वसूली में उसे उच्च प्राथमिकता देने की अपील की थी। इसमें भी एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही न्यायाधिकरण ने भूषण स्टील के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) जारी रखने की भूषण एनर्जी की याचिका खारिज कर दी। यह आदेश आज सुनाया गया जिसके ब्यौरे का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा