1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नेस्ले ने आटा और ओट्स मैगी फिर बाजार में उतारी

नेस्ले ने आटा और ओट्स मैगी फिर बाजार में उतारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 20, 2016 10:36 am IST,  Updated : Apr 20, 2016 10:36 am IST

इंस्टेंट नूडल्स बाजार में फिर से पकड़ बनाने के लिए नेस्ले इंडिया ने मैगी के वनस्पति आटा नूडल्स और ओट्स यानी जई नूडल्स को फिर से बाजार में उतारा है।

नेस्ले ने आटा और ओट्स मैगी फिर बाजार में उतारी, खोई हुई हिस्सेदारी हासिल करने में जुटी कंपनी- India TV Hindi
नेस्ले ने आटा और ओट्स मैगी फिर बाजार में उतारी, खोई हुई हिस्सेदारी हासिल करने में जुटी कंपनी

नई दिल्ली। इंस्टेंट नूडल्स बाजार में फिर से पकड़ बनाने के लिए नेस्ले इंडिया ने मैगी के वनस्पति आटा नूडल्स और ओट्स यानी जई नूडल्स को फिर से बाजार में उतारा है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि मैगी को फिर से बाजार में पेश करने के बाद इस सेगमेंट में कंपनी ने 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर अपनी अगुआ स्थिति को मजबूत किया है।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने कहा कि इन दो नए संस्करणों को फिर से बाजार में पेश कर वे अपने ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराना चाहते हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 80 ग्राम के पैकेट की कीमत 20 रुपए और 73 ग्राम के पैकेट की कीमत 25 रुपए होगी। नारायण ने कहा कि हम अपनी बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुशी है कि हम हर महीने ग्रोथ हासिल कर रहे हैं और 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार के सबसे बड़े प्लेयर बन गए हैं।

नेस्ले का लोकप्रिय प्रोडक्ट मैगी सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीएफटीआरआई) की जांच में सुरक्षित पाया गया है। सीएफटीआरआई ने कहा कि मैगी में लेड और कृत्रिम मोनोसोडियम ग्लूटामेट निर्धारित मात्रा से अधिक नहीं है। नेस्ले न यह जानकारी देते हुए यह बात दोहराई कि उसका यह ब्रांड मैगी खाने के लिहाज से सुरक्षित है। कंपनी ने एक बयान में कहा, हमें खुशी है कि सभी 29 नमूनों को सीएफटीआरआई ने सही ठहराया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मैगी नूडल्स के नमने का मैसूर प्रयोगशाला में जांच का आदेश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा