1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 7,735 और सेंसेक्‍स 25,262 पर पहुंच कर हुआ बंद

बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 7,735 और सेंसेक्‍स 25,262 पर पहुंच कर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 05, 2016 05:27 pm IST,  Updated : May 05, 2016 05:27 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.48 अंकों की तेजी के साथ 25,262.21 पर और निफ्टी 28.95 अंकों की तेजी के साथ 7,735.50 पर बंद हुआ।

बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 7,735 और सेंसेक्‍स 25,262 पर पहुंच कर हुआ बंद- India TV Hindi
बाजार में लौटी तेजी, निफ्टी 7,735 और सेंसेक्‍स 25,262 पर पहुंच कर हुआ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.48 अंकों की तेजी के साथ 25,262.21 पर और निफ्टी 28.95 अंकों की तेजी के साथ 7,735.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.93 अंकों की तेजी के साथ 25,187.66 पर खुला और 160.48 अंकों या 0.64 फीसदी तेजी के साथ 25,262.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,394.10 के ऊपरी और 25,162.94 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 24.45 अंकों की तेजी के साथ 7,731.00 पर खुला और 28.95 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 7,735.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,777.55 के ऊपरी और 7,706.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट देखी गई। मिडकैप 9.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,924.50 पर और स्मॉलकैप 3.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,920.66 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 12 में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.60 फीसदी), औद्योगिक (0.87 फीसदी), एफएमसीजी (0.83 फीसदी), रियल्टी (0.73 फीसदी) और बिजली (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी), तेल और गैस (0.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु व सेवाएं (0.13 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा