1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी घोटाले में फंसने के बाद नीरव मोदी हुआ कंगाल, फोर्ब्‍स की अरबपतियों की सूची से निकला बाहर

पीएनबी घोटाले में फंसने के बाद नीरव मोदी हुआ कंगाल, फोर्ब्‍स की अरबपतियों की सूची से निकला बाहर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 07, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 04:16 pm IST

देश का सबसे बड़े बैंक घोटाला करने के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी अब अरबपति क्लब का हिस्सा नहीं है। मोदी को 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की 2017 की अरबपतियों सूची में जगह मिली थी, हालांकि इस साल की सूची में उसे जगह नहीं मिली।

nirav modi- India TV Hindi
nirav modi

नई दिल्‍ली। देश का सबसे बड़े बैंक घोटाला करने के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी अब अरबपति क्लब का हिस्सा नहीं है। मोदी को 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की 2017 की अरबपतियों सूची में जगह मिली थी, हालांकि इस साल की सूची में उसे जगह नहीं मिली।

फोर्ब्स पत्रिका ने कहा कि नीरव मोदी के साथ इस साल पापा जॉन्स पिज्जा के संस्थापक जॉन स्कनैटर, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस्टोफेल वाइस और सऊदी अरब के शहजादे अल-वालिद बिन तलाल अल सऊद को सूची से बाहर किया गया है। 

सूची के अनुसार इस साल भारतीय अरबपतियों की संख्या में इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत में 119 अरबपति हैं, जो कि पिछले साल से 18 अधिक हैं। उनकी कुल शुद्ध संपत्ति 440.1 अरब डॉलर है। एक साल की अवधि में उनकी संपत्ति में 114.6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इस साल सूची में दुनिया भर के 2,043 लोगों को शामिल किया है। जिनकी कुल संपत्ति संयुक्त रूप से 9,100 अरब डॉलर है। 

फोर्ब्स की वेबसाइट में मोदी को फायरस्टार डायमंड के संस्थापक के रूप में उल्लेखित किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। वह कथित तौर पर जनवरी में देश से बाहर चला गया। भारत की जांच एजेंसी सीबीआई ने इंटरपोल से मोदी का पता लगाने में मदद करने के लिए कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा