1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोदरेज कंज्‍यूमर की कमान निसाबा गोदरेज के हाथ में, 10 मई को संभालेंगी कार्यकारी चेयरपर्सन का पद

गोदरेज कंज्‍यूमर की कमान निसाबा गोदरेज के हाथ में, 10 मई को संभालेंगी कार्यकारी चेयरपर्सन का पद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 09, 2017 04:41 pm IST,  Updated : May 09, 2017 04:41 pm IST

गोदरेज समूह के प्रमुख आदि गोदरेज ने अपनी छोटी बेटी निसाबा गोदरेज को समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कमान सौंपने का ऐलान किया है।

गोदरेज कंज्‍यूमर की कमान निसाबा गोदरेज के हाथ में, 10 मई को संभालेंगी कार्यकारी चेयरपर्सन का पद- India TV Hindi
गोदरेज कंज्‍यूमर की कमान निसाबा गोदरेज के हाथ में, 10 मई को संभालेंगी कार्यकारी चेयरपर्सन का पद

नई दिल्ली। गोदरेज समूह के प्रमुख आदि गोदरेज ने अपनी 39 वर्षीय छोटी बेटी निसाबा गोदरेज को समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की कमान सौंपने का  ऐलान किया है। निसाबा कम उम्र वाली देश की उन चुनिंदा महिलाओं में से एक हैं, जो किसी बड़ी कंपनी की प्रमुख होंगी।

निसाबा की बड़ी बहन तान्या डुबाश गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य ब्रांड अधिकारी हैं, जबकि उनके छोटे भाई पिरोजशा गोदरेज गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि आदि गोदरेज कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे और विवेक गंभीर प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर काम करना जारी रखेंगे।

निसाबा ने पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय के द व्हार्टन स्कूल से स्नातक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मास्टर ऑफ बिजनेस की डिग्री पूरी की है। उन्होंने रियल एस्टेट उद्यमी कल्पेश मेहता से शादी की है और उनका एक बच्चा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा