1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मेट्रोपॉलिटन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में चुनी गईं नीता अंबानी, म्‍यूजियम के इतिहास में पहली भारतीय ट्रस्‍टी बनीं

मेट्रोपॉलिटन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में चुनी गईं नीता अंबानी, म्‍यूजियम के इतिहास में पहली भारतीय ट्रस्‍टी बनीं

 Written By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Nov 13, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:58 pm IST

नीता अंबानी ने 2017 में कहा था कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम के जरिये भारतीय कला को एक प्रतिष्ठित संस्थान में प्रदर्शन का मौका मिला

Nita Ambani Elected to the Board of The Metropolitan Museum of Art - India TV Hindi
Nita Ambani Elected to the Board of The Metropolitan Museum of Art Image Source : NITA AMBANI

न्‍यूयॉर्क। शिक्षाविद, परोपकारी, बिजनेस वुमन और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (57) को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामिल किया गया है। वे म्यूजियम की पहली भारतीय मानद (ऑनरेरी) ट्रस्टी बन गई हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने बताया कि 12 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग में नीता अंबानी को चुना गया। नीता अंबानी पिछले कई साल से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही हैं। ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है।

नीता अंबानी ने 2017 में कहा था कि मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम के जरिये भारतीय कला को एक प्रतिष्ठित संस्थान में प्रदर्शन का मौका मिला और हम कला के क्षेत्र में काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित हुए। नीता रिलायंस फाउंडेशन के जरिये भारतीय कला और संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार कर रही हैं। वे देश में खेल और विकास की योजनाओं को भी बढ़ावा दे रही हैं।

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम 149 साल पुराना है। यहां दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां भी मौजूद हैं। हर साल लाखों लोग म्यूजियम देखने पहुंचते हैं। इनमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी होते हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने कहा कि नीता अंबानी की मदद से म्यूजियम की कला के अध्ययन और प्रदर्शन की क्षमताओं में काफी इजाफा हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा