1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जोजिला सुरंग में बिछेगी रेलवे लाइन, गडकरी ने आईएल एंड एफएस से संभावनाएं तलाशने को कहा

जोजिला सुरंग में बिछेगी रेलवे लाइन, गडकरी ने आईएल एंड एफएस से संभावनाएं तलाशने को कहा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 25, 2018 10:43 am IST,  Updated : Jan 25, 2018 10:43 am IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन से जोजिला सुरंग परियोजना में रेल संपर्क की संभावना तलाशने को कहा है

Zojila Pass- India TV Hindi
Zojila Pass Tunnel Railway Line

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन से जोजिला सुरंग परियोजना में रेल संपर्क की संभावना तलाशने को कहा है ताकि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर, करगिल और लेह के बीच बारहमासी संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन को जम्मू-कश्मीर में जोजिला पास-टनल परियोजना का ठेका दिया गया है। कंपनी को यह काम 2,555 दिन में करना है।

एक अधिकारी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आईएल एंड एफएस से इस सुरंग में रेल लाइन बिछाने की संभावना तलाशने का भी आग्रह किया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया था।

अधिकारी ने कहा कि टनल के लिये सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के एक कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने कंपनी से सात वर्ष की तय अवधि से पहले काम पूरा करने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को रणनीतिक रूप से अहम जोजिला पास टनल परियोजना को मंजूरी दी थी। सर्दियों में भारी बर्फबारी होने पर यह क्षेत्र पूरी दुनिया से कट जाता है। सुरंग बन जाने पर क्षेत्र को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा