1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत को एशिया क्षेत्र का अपना विनिर्माण केंद्र बनाए टेस्ला: गडकरी

भारत को एशिया क्षेत्र का अपना विनिर्माण केंद्र बनाए टेस्ला: गडकरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 16, 2016 07:28 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 07:28 pm IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भारत को अपना एशियाई विनिर्माण केंद्र बनाने का आग्रह किया है।

गडकरी ने टेस्‍ला को दिया भारत में केंद्र बनाने का न्‍यौता, बंदरगाहों के निकट जमीन देने की पेशकश- India TV Hindi
गडकरी ने टेस्‍ला को दिया भारत में केंद्र बनाने का न्‍यौता, बंदरगाहों के निकट जमीन देने की पेशकश

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भारत को अपना एशियाई विनिर्माण केंद्र बनाने का आग्रह किया है। उन्‍होंने प्रमुख भारतीय बंदरगाहों के निकट जमीन उपलब्ध कराने की भी पेशकश की है ताकि कंपनी यहां से दक्षिण और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों को निर्यात कर सके।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार गडकरी ने अमेरिका के सैनफ्रांस्सिको में टेस्ला के कारखाने का दौरा किया। उन्होंने कंपनी को भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की भी पेशकश की ताकि देश में प्रदूषण मुक्त सड़क परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

टेस्ला के वरिष्ठ कार्यकारियों ने इस मामले में सहयोग की भारतीय पेशकश की सराहना की और कहा कि भविष्य में उचित समय पर वह इस बारे में विचार करेंगे। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की इलेक्ट्रिक ट्रक, बस और दोपहिया के विनिर्माण के बारे में पूछे गए सवाल पर टेस्ला की टीम ने कहा कि उनका भविष्य में ट्रक और माल परिवहन के लिए  छोटे वाहन बनाने की योजना है लेकिन बस और दोपहिया वाहन बनाने की योजना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा