1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 अप्रैल 2020 के बाद देश में नहीं बिक सकेंगे BS-4 वाहन, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

1 अप्रैल 2020 के बाद देश में नहीं बिक सकेंगे BS-4 वाहन, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 24, 2018 12:00 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 12:07 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल 2020 के बाद से देश में बीएस 4 वाहनों की बिक्री और उनके रजिस्‍ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

BS IV - India TV Hindi
BS IV 

देश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए को देखते हुए सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल 2020 के बाद से देश में बीएस 4 वाहनों की बिक्री और उनके रजिस्‍ट्रेशन पर रोक लगा दी है। देश में अभी बन रहे लगभग सभी वाहन बीएस 4 श्रेणी में ही आते हैं।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कंपनियों ​को बीएस-4 वाहनों का स्टॉक खत्म करने के लिए अप्रैल, 2020 तक का वक्त दिया है , उसके बाद BS-IV वाहनों की बिक्री या रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 31 मार्च 2017 को बीएस 3 वाहनों की बिक्री बंद कर दी गई थी।

क्‍यों जरूरी है बीएस 4 

हाल ही में सरकार ने बीएस 6 मानक लागू करने की घोषणा की थी। अप्रैैल  2020 से भारत में बीएस 6 एमिशन नॉर्म को लागू किया जाना है। दरअसल, बीएस-6 फ्यूल में सल्फर की मात्रा काफी कम होती है जिसकी वजह से प्रदूषण भी कम फैलता है। वहीं, बीएस-6 वाले वाहनों से नाइट्रोजन ऑक्साइड का 89 फीसद और पीएम का 50 फीसद कम उत्सर्जन होगा। हालांकि बीएस-4 वाहनों का स्टॉक खत्म करने के लिए ग्रेस पीरियड दिये जाने की मांग की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा