1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. petrol, diesel prices: महंगे ईंधन से परेशान लोगों के लिए अच्‍छी खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज मिली राहत

petrol, diesel prices: महंगे ईंधन से परेशान लोगों के लिए अच्‍छी खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज मिली राहत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 28, 2021 09:48 am IST,  Updated : Jun 28, 2021 09:53 am IST

पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।

No change in petrol, diesel prices today 28 june 2021- India TV Hindi
No change in petrol, diesel prices today 28 june 2021 Image Source : FREEPICK

नई दिल्‍ली। देश में महंगे ईंधन से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली है। सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन के दाम स्थिर रखने का फैसला लिया जिसकी वजह से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol and diesel prices) स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 98.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का मूल्‍य 88.90 रुपये प्रति लीटर रहा।  

इससे पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।

बिहार एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 98.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है,वहीं डीजल 88.90 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु और लद्दाख के बाद अब बिहार के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है। ईंधन कीमतों में चार मई से 31वीं बार बढ़ोतरी में पेट्रोल 8.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा