1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पेट्रोल और डीजल कीमतों में थम नहीं रही बढ़त, जानिये आज कितने बढ़ गये भाव

पेट्रोल और डीजल कीमतों में थम नहीं रही बढ़त, जानिये आज कितने बढ़ गये भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2021 10:47 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 10:47 am IST

मई से अब तक 32 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इस अवधि के दौरान पेट्रोल 8.15 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल 8.22 रुपये महंगा हो गया है।

पेट्रोल और डीजल...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़त  Image Source : PTI

नई दिल्ली। कच्चे तेल में लगी आग का असर भारतीयों की जेब पर पर बढ़ता जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन भी कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। बढ़त का असर इतना है कि जून के महीने में पेट्रोल की कीमत 4.23 रुपये और डीजल की कीमत 3.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। 

आज कितने बढ़े दाम 

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर से पेट्रोल 35 पैसे और डीजल भी 35 पैसे महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम बढ़कर 98.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम बढ़कर 88.90 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे बढ़कर 96.42 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।   
  • कोलकाता में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 98.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 91.75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
  • चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 99.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे बढ़कर 93.46 रुपये प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 36 पैसे बढ़कर 101.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे बढ़कर 94.25 रुपये प्रति लीटर है।

कहां मिल रहा है सबसे महंगा तेल

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 109.29 रुपये और डीजल 100.02 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 109.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.12 रुपये प्रति लीटर हैं।

कितनी हुई है बढ़त
दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 4.23 रुपये और डीजल की कीमत 3,75 रुपये बढ़ चुकी है।इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। 4 मई से अब तक 32 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इस अवधि के दौरान  पेट्रोल 8.15 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल 8.22 रुपये महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से कुल्लू का सफर घटकर होगा 7 घंटे का, सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा