1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: जारी हुई आज के लिये पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिये क्या हुआ बदलाव

Petrol Diesel Price: जारी हुई आज के लिये पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिये क्या हुआ बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2021 08:05 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 08:07 am IST

13 हफ्ते से कम के वक्त में पेट्रोल में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।

2 अगस्त को क्या रहीं...- India TV Hindi
2 अगस्त को क्या रहीं पेट्रोल डीजल कीमतें   Image Source : PTI

नई दिल्ली: रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़त से राहत मिलना फिलहाल जारी है। आज लगातार 16वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि कच्चे तेल में तेजी की वजह से आशंका बन गयी है कि कीमतों में बढ़त का सिलसिला एक बार फिर  शुरू हो सकता है।   

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर बढ़ा दबाव

कच्‍चे तेल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है और ब्रेंट क्रूड फिलहाल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इसके साथ ही जानकारों का अनुमान है कि आने वाले समय में क्रूड गिरावट पर भी 70 डॉलर के ऊपर ही बना रह सकता है । यानि साफ है कि तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है, और आने वाले समय में इसका असर एक बार फिर पेट्रोल और डीजल कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल

दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर
पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए हैं। 1 मई को जहां दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। वही आज 101.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इस प्रकार 13 हफ्ते से कम के वक्त में पेट्रोल में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसी तरह, राजधानी में डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 महीने में निवेशकों की दौलत 31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, महामारी के बीच भी बाजार में तेजी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा