1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IT सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर नहीं होने जा रही छंटनी, नैसकॉम ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

IT सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर नहीं होने जा रही छंटनी, नैसकॉम ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 13, 2017 05:37 pm IST,  Updated : May 13, 2017 05:38 pm IST

नैसकॉम ने भारतीय आईटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को खारिज करते हुए कहा है कि अभी भी उद्योग अच्छी खासी संख्या में लोगों को रोजगार दे रहा है।

IT सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर नहीं होने जा रही छंटनी, नैसकॉम ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत- India TV Hindi
IT सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर नहीं होने जा रही छंटनी, नैसकॉम ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संगठन नैसकॉम ने भारतीय आईटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को खारिज करते हुए यह दावा किया है कि अभी भी उद्योग शुद्ध रूप से अच्छी खासी संख्या में लोगों को रोजगार दे रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के इस संगठन के अनुसार उद्योग शुद्ध रूप से हर साल 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह से क्षेत्र में छंटनी की खबरें मीडिया जगत में सुर्खियां बन रही हैं। विप्रो, इंफोसिस, कोग्नीजेंट और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनियों ने सालाना प्रदर्शन समीक्षा शुरू की है। इस प्रक्रिया का मकसद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हटाना है। ऐसा अनुमान है कि हजारों कर्मचारियों को अगले कुछ सप्ताह में कंपनी से निकाला जा सकता है।

यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब भारतीय आईटी कंपनियां अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में कड़े कामकाजी वीजा नियमों को लेकर चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा