1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कृषि आय पर टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं, जेटली ने कहा- देश में अमीर किसानों की संख्या ना के बराबर

कृषि आय पर टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं, जेटली ने कहा- देश में अमीर किसानों की संख्या ना के बराबर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 09, 2017 04:19 pm IST,  Updated : May 09, 2017 08:54 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट किया है कि सरकार की कृषि आय पर कर लगाने की योजना नहीं है और न ही उसका अमीर किसानों पर किसी तरह का कर लगाने का इरादा है।

कृषि आय पर टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं, जेटली ने कहा- देश में अमीर किसानों की संख्या ना के बराबर- India TV Hindi
कृषि आय पर टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं, जेटली ने कहा- देश में अमीर किसानों की संख्या ना के बराबर

वित्त मंत्री ने कहा, मैं पहले ही इसका खंडन कर चुका हूं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम इसके पक्ष में नहीं हैं। जेटली ने कहा, अमीर किसान विरले ही हैं। देश में अमीर किसान कोई सामान्य बात नहीं बलिक एक अपवाद है। ऐसे में जबकि आपको मुश्किल में पड़े कृषि क्षेत्र की मदद की जरूरत है, वहां कर लगाने की कोई बात नहीं हो सकती। यह इसका समय नहीं है।

वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों पर कर नहीं लगाया जाना चाहिए बल्कि उनकी मदद की जानी चाहिए। सरकार इसको लेकर स्पष्ट है। जेटली ने कहा, किसी भी रूप में केंद्र सरकार के पास इसका अधिकार नहीं है। कृषि आय पर कर लगाने का अधिकार राज्यों का है। मेरा अपना विचार यह है कि कोई भी राज्य ऐसा नहीं करेगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढि़या भी स्पष्ट कर चुके हैं कि कृषि आय पर कर लगाने का विचार देवराय की अपनी राय है और यह आयोग का विचार नहीं है।

उन्होंने कहा, अब अगला चरण संयुक्त ऋण मंच (जेएलएफ) व्यवस्था के जरिए होगा। इसका निपटान शुरू किया जाना चाहिए और हम उम्मीद करते हैं कि बैंक जेएलएफ व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सहयोग करेंगे। जेएलएफ व्यवस्था 2014 में प्रभाव में आई थी। हालांकि, यह प्रणाली सुगमता से काम नहीं कर सकी है क्योंकि बैंकों में इस बात को लेकर सहमति नहीं बन पाती है कि इस पर किस तरीके से आगे बढ़ा जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा