1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब घर बैठे कर सकेंगे यूरोपीय देशों के लिए वीजा अावेदन

अब घर बैठे कर सकेंगे यूरोपीय देशों के लिए वीजा अावेदन

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 06, 2016 04:24 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 05:20 pm IST

आप यूरोपियन देशों के लिए वीजा घर बैठे हासिल कर सकते हैं। वीजा सर्विस प्रदाता वीएफएस ग्‍लोबल ने भारत में घर बैठे वीजा आवेदन करने की सर्विस शुरू की है।

अब घर बैठे कर सकेंगे यूरोपीय देशों के लिए वीजा अावेदन, नहीं लगाने होंगे ऑफि‍स के चक्‍कर- India TV Hindi
अब घर बैठे कर सकेंगे यूरोपीय देशों के लिए वीजा अावेदन, नहीं लगाने होंगे ऑफि‍स के चक्‍कर

नई दिल्‍ली। अब आप यूरोपियन देशों के लिए वीजा घर बैठे हासिल कर सकते हैं। वीजा सर्विस आउटसोर्स करने वाली वीएफएस ग्‍लोबल ने भारत में घर बैठे वीजा आवेदन करने की सर्विस शुरू की है। इस सर्विस का नाम ऑन-डिमांड मोबाइल वीजा है। यह कंपनी वीजा सबमिशन अधिकारी के साथ बायोमेट्रिक जानकारी के लिए उपकरण आपके घर भेजेगी लेकिन इसके लिए आपको फीस चुकानी होगी।

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक वीएफएस ने यूके वीजा के लिए पूरे भारत में ऑन-डिमांड मोबाइल वीजा सर्विस शुरू की है। हंगरी और डेनमार्क जैसे कुछ देशों के लिए भी वीएफएस को वीजा जारी करने की अनुमति दी गई है। वीएफएस ग्‍लोबल सीओओ (साउथ एशिया) विनय मल्‍होत्रा ने कहा कि अमीर लोग व बड़े ग्रुप बिना परेशानी के अपनी पसंद की जगह पर वीजा संबंधी सभी प्रक्रिया पूरा करना चाहते हैं। ऐसे लोग अक्‍सर अपने घर या दफ्तर में बैठे-बैठे वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 देश जहां सस्ते में कर सकते है विदेशी सैर

10 COUNTRIES

jordan IndiaTV Paisa

kenya IndiaTV Paisa

bhutan_punakha_monastery_lr IndiaTV Paisa

cambodia IndiaTV Paisa

Egypt IndiaTV Paisa

lebanon_beirut_el_amine_lrg IndiaTV Paisa

qatar IndiaTV Paisa

thailand1 IndiaTV Paisa

turkey IndiaTV Paisa

bali-indonesia-resort-hd-wa IndiaTV Paisa

इसी को ध्‍यान में रखते हुए कंपनी ने शुरुआती चरण में इस सर्विस की औसत लागत 10 लोगों के ग्रुप के लिए (जो सामान्‍य वीजा फीस के अतिरिक्‍त है) 70,500 रुपए (वर्तमान एक्‍सचेंज रेट पर) रखी है। इसके बाद प्रत्‍येक नए व्‍यक्ति के लिए 7050 रुपए अतिरिक्‍त देने होंगे। मल्‍होत्रा ने बताया कि उनकी कंपनी इंडीविजुअल्‍स के लिए भी वीजा ऑन डिमांड सर्विस उपलब्‍ध करवा सकती है लेकिन इसके लिए अभी फीस स्‍ट्रक्‍चर पर काम किया जा रहा है। वीएफएस के 16 भारतीय शहरों में वीजा सेंटर्स हैं।

यह भी पढ़ें- एच1-बी वीजा की फीस हुई डबल, अमेरिका के साथ भारत के व्‍यापारिक रिश्‍ते होंगे प्रभावित

यह भी पढ़ें- Feel Richer: दुनिया के 10 देश जहां भारतीय रुपए का है दबदबा, सस्ते में कर सकते हैं विदेशों की सैर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा