1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. WhatsApp को भुगतान उपयोगकर्ता आधार दोगुना करने के लिए NPCI की मंजूरी

WhatsApp को भुगतान उपयोगकर्ता आधार दोगुना करने के लिए NPCI की मंजूरी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2021 11:29 pm IST,  Updated : Nov 29, 2021 11:29 pm IST

अमेरिकी कंपनी की लंबे समय से भुगतान के अवसरों पर नजर थी, लेकिन डेटा स्थानीयकरण संबंधी जरूरतों के कारण उसकी सेवा की शुरूआत में देरी हुई।

WhatsApp को भुगतान उपयोगकर्ता आधार दोगुना करने के लिए NPCI की मंजूरी- India TV Hindi
WhatsApp को भुगतान उपयोगकर्ता आधार दोगुना करने के लिए NPCI की मंजूरी Image Source : FILE

मुंबई: फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप (WhatsApp) को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने भुगतान सेवा के लिए अपने उपयोगकर्ता आधार को दोगुना कर चार करोड़ करने की मंजूरी दे दी है। भारत में अब व्हाट्सएप का कुल उपयोगकर्ता आधार 40 करोड़ है और इस मंजूरी के साथ उसे गूगल पे और फोन पे जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। 

अमेरिकी कंपनी की लंबे समय से भुगतान के अवसरों पर नजर थी, लेकिन डेटा स्थानीयकरण संबंधी जरूरतों के कारण उसकी सेवा की शुरूआत में देरी हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब नियामक वित्तीय क्षेत्र में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की भूमिका को लेकर खुलकर चिंता जता रहे हैं। 

NPCI की वेबसाइट पर तीसरे पक्ष के ऐप की सूची से साफ हो जाता है कि व्हाट्सएप को उपभोक्ता आधार बढ़ाकर चार करोड़ करने की मंजूरी दे दी गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा