1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Online Fraud: 42 करोड़ ग्राहकों को SBI ने किया अलर्ट, Social Media को लेकर दी ये चेतावनी

Online Fraud: 42 करोड़ ग्राहकों को SBI ने किया अलर्ट, Social Media को लेकर दी ये चेतावनी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 09, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 01:09 pm IST

SBI ने ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को अलर्ट किया है।  

online Fraud sbi account holder alert state bank of india warns customers fake social media accounts- India TV Hindi
online Fraud sbi account holder alert state bank of india warns customers fake social media accounts Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को अलर्ट किया है। SBI ने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने की सलाह देते हुए ट्विटर पर एक बेहद महत्वपूर्ण ट्विट किया है। एसबीआई ने कहा है कि ग्राहकों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। अगर आपको अपना पैसा सेफ रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स को तुरन्त अनफोलो कर दें, जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया हुआ है। एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक केवल SBI के वेरिफाइड और ऑफिशियल हैंडल के टैग को फॉलो करें। 

आप ऐसे पहचानें फर्जी अकाउंट्स 

SBI ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से कहा कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बैंकिंग अधिकारियों के साथ टैग करने व बातचीत करने से पहले हमेशा यह जरूर देख लें कि वो अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं। सबसे पहले हमेशा वेरिफाइड साइन को जरूर चेक करें। एसबीआई ने कहा है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाना बहुत आम हो गया है, ऐसे में एसबीआई के नाम से भी कई फर्जी अकाउंट्स हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करते समय नकली सोशल मीडिया अकाउंट को पहचानना महत्वपूर्ण हो गया है। किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी के लिए गलत अकाउंट या अधिकारी को टैग न करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर SBI के ये हैं वेरिफाइड अकाउंट्स

देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ट्वीट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए SBI के वेरिफाइड और ऑफिशियल हैंडल के बारे में बताया। बैंक के मुताबिक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स इस तरह हैं।

फेसबुक: @StateBankOfIndia

इंस्टाग्राम: @theofficialsbi
ट्विटर: @TheOfficialSBi
लिंक्डइन: State Bank of India (SBI)
गूगल+: State Bank of India
यूट्यूब: State Bank of India
क्वोरा: State Bank of India (SBI)
पिनट्रेस्ट: State Bank Of India

सेव कर लें SBI के ये दो हेल्पलाइन नंबर

एसबीआई ने कहा है कि किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जीवाड़े से बचने के लिए खुद को सतर्क रहने की जरूरत है। एसबीआई ने कहा ग्राहक अपने मोबाइल में ये दो हेल्पलाइन नंबर सेव कर सकते हैं। SBI ने 1800112211 और 18004253800 दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। SBI ने बताया है कि अगर आपके साथ कोई भी धोखाधड़ी होती है या फिर अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होता है तो सीधे बैंक को संपर्क करें या फिर जारी किए गए इन दोनों टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा