1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में पंजीकृत 5.43 लाख कंपनियां हो चुकी हैं बंद, केवल 66 प्रतिशत ही कर रही काम

देश में पंजीकृत 5.43 लाख कंपनियां हो चुकी हैं बंद, केवल 66 प्रतिशत ही कर रही काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 29, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 05:01 pm IST

देश में कुल पंजीकृत 17.79 लाख कंपनियों में से जून अंत तक करीब 66 प्रतिशत कंपनियां ही सक्रिय थीं। मुखौटा कंपनियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बीच आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आयी है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार 30 जून तक 11.89 लाख से अधिक कंपनियां काम कर रही थी। यानी ये कंपनियां अपनी सामान्य कारोबारी गतिविधियों के साथ नियम के मुताबिक जरूरी सूचनाएं समय पर दे रही थी।

Only 66 percent registered companies are active says govt data- India TV Hindi
Only 66 percent registered companies are active says govt data

नई दिल्ली। देश में कुल पंजीकृत 17.79 लाख कंपनियों में से जून अंत तक करीब 66 प्रतिशत कंपनियां ही सक्रिय थीं। मुखौटा कंपनियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बीच आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आयी है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार 30 जून तक 11.89 लाख से अधिक कंपनियां काम कर रही थी। यानी ये कंपनियां अपनी सामान्य कारोबारी गतिविधियों के साथ नियम के मुताबिक जरूरी सूचनाएं समय पर दे रही थी। 

अवैध कंपनियों पर कार्रवाई तेज करते हुए मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में करीब 2.26 लाख कंपनियों के नाम आधिकारिक रिकार्ड से हटाये। इतना ही नहीं ये इकाइयां जांच के घेरे में हैं और नियामकीय कार्रवाई का सामना कर सकती हैं। कुल 17.79 लाख पंजीकृत कंपनियों में से जून अंत तक 5.43 लाख बंद हो चुकी थी और 1,390 कंपनियां निष्क्रिय थी। 

सरकारी आंकड़े के अनुसार 38,858 कंपनियां के नाम आधिकारिक आंकड़े से हटाने की प्रक्रिया जारी है जबकि 6,117 परिसमापन की प्रक्रिया में हैं। जिन कंपनियों के नाम रिकार्ड से हटाये गये हैं, उसमें से 103 फिर से कामकाज शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। कामकाज के संदर्भ में 3.7 लाख कंपनियां सेवा क्षेत्र में और 2.36 लाख इकाइयां विनिर्माण एवं अन्य क्षेत्र में काम कर रही थी। मंत्रालय के अनुसार सर्वाधिक 3,53,556 कंपनियां महाराष्ट्र में काम कर रही हैं। उसके बाद दिल्ली (3,22,044) तथा पश्चिम बंगाल (1,97,823) का स्थान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा